
पाकिस्तानी टीम में सर्जरी... सलमान आगा की जगह ये खिलाड़ी बनेगा नया कप्तान
AajTak
सलमान अली आगा ने पाकिस्तानी टीम के लिए 32 टी20 मैचों में केवल 561 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 110.21 रहा है, जो टी20 क्रिकेट के लिहाज से काफी खराब माना जा सकता है.
दुबई और अबू धाबी में हुए एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी टीम फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी. खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को भारतीय टीम के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे थे. सलमान 7 मैचों में 12 की औसत से सिर्फ 72 रन बना सके थे.
अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) सलमान अली आगा को टी20 टीम की कप्तानी से हटा सकता है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर शादाब खान जल्द ही पाकिस्तान की टी20 टीम में वापसी करने वाले हैं और वो इस फॉर्मेट में नए कप्तान बन सकते हैं.
पीसीबी शादाब खान को टी20 फॉर्मेट में लंबे समय के लिए कप्तान बनाना चाहता है. एशिया कप 2025 के बाद सलमान अली आगा के टी20 क्रिकेट में खराब प्रदर्शन को लेकर चर्चा हुई. शादाब इस वक्त कंधे की सर्जरी के बाद रिहैब कर रहे हैं, जो अगले महीने पूरा हो जाएगा. यह सर्जरी इंग्लैंड में हुई थी.
शादाब ने पाकिस्तान के लिए कितने मैच खेले हैं? शादाब खान ने पाकिस्तान के लिए 6 टेस्ट, 70 वनडे और 112 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 1947 रन बनाए और 211 विकेट झटके. वो आखिरी बार मई-जून में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में खेले थे. सर्जरी से पहले शादाब टी20 टीम के उप-कप्तान थे. 27 वर्षीय शादाब पहले भी टी20 क्रिकेट में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी कर चुके हैं.
शादाब खान के पास पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और घरेलू क्रिकेट में भी काफी कप्तानी का अनुभव है. सूत्र ने बताया कि शादाब की वापसी श्रीलंका के खिलाफ 11 नवंबर से होने जा रही घरेलू टी20 सीरीज में होगी क्योंकि उनकी रिकवरी बहुत अच्छी चल रही है. सूत्र ने यह भी बताया कि शादाब श्रीलंका सीरीज से पहले कायदे-आजम ट्रॉफी में एक चार दिवसीय मैच भी खेलने की भी योजना बना रहे हैं, ताकि मैच फिटनेस प्राप्त किया जा सके.
अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी टीम को काफी मुकाबले खेलने हैं. इसमें जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू टी20 सीरीज भी शामिल है. इसके अलावा चर्चा है कि श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए शाहीन शाह अफरीदी को आराम दिया जाएगा, वहीं हारिस रऊफ को ड्रॉप किया जा सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.











