
धोनी को क्या हुआ? प्रैक्टिस के दौरान लंगड़ाते दिखे, IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की बढ़ी टेंशन
AajTak
महेंद्र सिंह धोनी अब भी अपनी आईपीएल टीम के लिए पूरी तरह समर्पित हैं. चाहे शरीर साथ दे या न दे, ‘कैप्टन कूल’ मैदान पर उतरकर अपना शत प्रतिशत देना चाहते हैं. धोनी का इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने टीम की टेंशन बढ़ा दी है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में भी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भाग लेने जा रहे हैं. 44 साल की उम्र में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए मैदान पर उतरने को तैयार हैं, लेकिन एक तस्वीर ने फैन्स को चिंता में डाल दिया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी को हल्का लंगड़ाते हुए देखा गया. कैमरे में कैद इस पल ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और फैन्स भावुक हो गए.
एमएस धोनी हमेशा अपनी फिटनेस और फुर्ती के लिए जाने जाते रहे हैं. विकेटकीपिंग हो या विकेटों के बीच दौड़, उनकी तेजी ही उनकी पहचान रही है. लेकिन इस बार वह थोड़े असहज दिखे. चलते समय धोनी सावधानी बरत रहे थे और पूरी तरह फिट नहीं लग रहे थे. यह वही धोनी हैं जो कभी मैदान पर बिजली की तरह दौड़ते थे, लेकिन अब उम्र और लंबे करियर का असर साफ नजर आने लगा है.
जैसे ही वीडियो सामने आया, फैन्स के रिएक्शन आने लगे. कुछ फैन्स ने चिंता जताई कि एमएस धोनी अब अपने शरीर पर ज्यादा दबाव डाल रहे हैं और उन्हें आराम लेना चाहिए. वहीं कुछ फैन्स ने उन्हें सलाम किया और कहा कि 44 साल की उम्र में भी टीम एवं प्रशंसकों के लिए खेलना ही उनकी महानता है.
धोनी की कैप्टेंसी में सीएसके ने जीते 5 खिताब एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल इतिहास में शानदार सफलता हासिल की है और टीम को 5 बार चैम्पियन बनाया है. हालांकि, 2022 सीजन से पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ते हुए यह जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा को सौंपी थी, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बीच सीजन में ही उन्हें दोबारा कप्तानी संभालनी पड़ी.
इसके बाद आईपीएल 2024 से पहले धोनी ने एक बार फिर बड़ा फैसला लेते हुए टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी. हालांकि, गायकवाड़ की कप्तानी में टीम अभी तक खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाई है. आगामी सीजन में भी ऋतुराज ही सीएसके की कप्तानी करने जा रहे हैं.
पिछले कुछ सीजन से एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा होती रही है. बैट से भी उनका प्रदर्शन पहले जैसा निरंतर नहीं रहा. हालांकि वह अब भी अपने छोटे-छोटे इनिंग्स से मैच का रुख बदल देते हैं. सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या धोनी के आईपीएल करियर का ये आखिरी सीजन तो नहीं होगा?

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.











