
बांग्लादेश क्रिकेट में बदलाव की आंधी, सेलेक्शन सिस्टम पर चली नई चाबुक, ये दिग्गज बनेगा चीफ सेलेक्टर
AajTak
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) सेलेक्शन कमेटी में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. इस बार चार सदस्यीय पैनल बनेगा, जिसमें एक हेड भी होगा. हबीबुल बशर इसके प्रमुख बन सकते हैं. नईम इस्लाम, नदीफ चौधरी और हसीबुल हुसैन अन्य सदस्य होंगे.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) जल्द ही अपनी नेशनल सेलेक्शन कमेटी में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. बोर्ड अब चार सदस्यीय चयन पैनल बनाने की तैयारी में है, जिसमें एक प्रमुख (हेड) भी शामिल होगा.
पहले जहां सेलेक्शन कमेटी के सदस्यों की नियुक्ति बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण के आधार पर होती थी, वहीं इस बार प्रोसेस में बड़ा बदलाव किया गया है. अब इच्छुक उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए गए हैं और उसी आधार पर नई सेलेक्शन कमेटी बनाई जाएगी.यह भी पढ़ें: IPL से बाहर, PSL में भी लटके! पाकिस्तान जाने से पहले बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर लगा सरकारी ब्रेक
इंटरव्यू पैनल में बोर्ड के उपाध्यक्ष फारूक अहमद, क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन नजमुल आबेदीन और पूर्व कप्तान व मौजूदा निदेशक खालिद मशूद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे. सूत्रों के मुताबिक, कई उम्मीदवारों ने इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन किया.
नजमुल आबेदीन ने साफ किया कि चयन समिति के सदस्यों की संख्या तय करने के लिए कोई निश्चित नियम नहीं है. उन्होंने कहा कि टीम की जरूरत के हिसाब से पैनल बनाया जाएगा और इस बार चार सदस्यीय समिति पर विचार किया जा रहा है.यह भी पढ़ें: IPL के वो खिलाड़ी, जिन्हें मिला सिर्फ 1 मैच... फिर हो गए 'गायब', लिस्ट में पाकिस्तानी-बांग्लादेशी भी शामिल
क्रिकबज की खबर के अनुसार- पूर्व नेशनल सेलेक्टर हबीबुल बशर को सेलेक्शन कमेटी का प्रमुख (चीफ सेलेक्टर) बनाया जा सकता है. उनके साथ पूर्व बल्लेबाज नईम इस्लाम और नदीफ चौधरी को शामिल किया जाएगा.
वहीं, हसीबुल हुसैन, जो गाजी अशरफ हुसैन के चीफ सेलेक्टर पद से इस्तीफा देने के बाद अकेले सदस्य बचे थे, उन्हें भी नए पैनल में शामिल किया जाएगा. इस बदलाव को बांग्लादेश क्रिकेट में सेलेक्शन प्रोसेस को ज्यादा पारदर्शी और प्रोफेशनल बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












