
पाइपलाइन में शव के टुकड़े, उसी का पानी पी रहे थे लोग, धड़ मिला लेकिन सिर था गायब
AajTak
हजारों लोगों को कई दिनों तक गंदा पानी की सप्लाई होती रही. गंदा और बदबूभरा पानी आने की वजह जानने के लिए जांच की गई तो पाइप लाइन में इंसानी लाश के टुकड़े मिले. लोगों को हैरानी है कि लाश पाइप तक कैसे पहुंच गई. वहीं, प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
गुजरात के पाटन जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां पानी की पाइप लाइन में इंसानी शव के टुकड़े मिले. बुरी तरह से सड़ चुके शव का सिर वाला हिस्सा और पैर का हिस्सा गायब है. इलाके के घरों में कुछ दिनों से बदबू वाला पानी आ रहा था. दो दिन से पानी आना बंद हो गया था. शिकायत के बाद जब जल विभाग की टीम ने जांच की तो पानी की पाइप लाइन में शव के फंसे होने की बात सामने आई.
दरअसल, जिले के सिद्धपुर शहर में पिछले 6 दिनों से पानी की सप्लाई को लेकर लोग परेशान चल रहे थे. शहर के पूर्वी इलाके में बीते चार दिन से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा था. रोज-रोज गंदे पानी की सप्लाई के कारण रहवासी बहुत परेशान हो गए थे. बीते दो दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई.
धड़ मिला, सिर था गायब
भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई नहीं होने से इलाके में हाहाकार मच गया. रहवासियों ने पानी की सप्लाई रुकने की जानकारी नगर पालिका के अधिकारियों को दी. सूचना मिलने पर नगर पालिक से एक टीम को जांच के लिए भेजा गया. पाइप लाइन को काटा गया तो टीम ने देखा कि उसमें इंसानी शरीर के टुकड़े मौजूद हैं. शरीर का धड़ वाला हिस्सा पाइप लाइन में फंसा हुआ था और सिर वाला भाग गायब था.
निकलवाया गया शव
जब यह बात इलाके के लोगों को पता चला तो उन सभी के होश उड़ गए. नगर पालिका द्वारा तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस विभाग को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव के टुकड़ों को बाहर निकाला और पोस्ट मार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया. वहीं, इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में गुस्सा है. उन लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










