
पांच साल में China की सीमा पर बनी सबसे लंबी सड़क, सबसे छोटी बांग्लादेश बॉर्डर पर
AajTak
पिछले पांच सालों में देश के उत्तर से लेकर पूर्वी इलाके तक चीन सीमा के बगल सबसे ज्यादा सड़कें बनाई गईं. इसके बाद पाकिस्तान से सटी सीमा के पास. रक्षा मंत्रालय ने संसद में चल रहे मॉनसून सत्र में यह जानकारी दी है.
सीमाओं पर बनी सड़कें देश की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी होती है. इसलिए वहां सड़कों का निर्माण कार्य लगातार चलता रहता है. रक्षा मंत्रालय ने संसद में चल रहे मॉनसून सत्र में यह जानकारी दी कि पिछले पांच साल में चीन सीमा के पास सबसे ज्यादा लंबी सड़क बनी है. साथ ही मंत्रालय ने इन सड़कों की लागत के बारे में भी बताया है.
सीमाओं पर सड़क बनाने का काम सीमा सड़क संगठन (Border Road Organisation - BRO) का होता है. पिछले पांच सालों में देश की सीमाओं के पास ऑल वेदर सड़क (All Weather Road) बनाने का काम किया गया है. इसमें सबसे ज्यादा लंबी सड़क चीन सीमा और उसके बाद पाकिस्तान सीमा पर बनाई गई है.
भारत-चीन सीमा (India-China Border) के पास पिछले पांच साल में 2088.57 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई है. जिसकी कुल लागत है 15,477.06 करोड़ रुपये. इसके बाद सबसे लंबी सड़क बनी है भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan Border) की सीमा के पास 1336.09 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई है. जिसे बनाने में 4242.38 करोड़ रुपये की लागत आई है. चीन सीमा पर ऊंचे और दुरूह पहाड़ों की वजह से निर्माण में समय भी ज्यादा लगता है और लागत भी अधिक आती है.
भारत-म्यांमार (India-Myanmar) सीमा के पास 151.15 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई है, जिसे बनाने में कुल 882.52 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. जबकि, भारत-बांग्लादेश (India-Bangladesh) सीमा पर कुल 19.25 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने में 165.45 करोड़ रुपये की लागत आई है. इन चारों सीमाओं पर कुल 3596.06 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई है, जिसमें कुल मिलाकर 20,767.41 करोड़ रुपये का खर्च बैठा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










