
पांच वादों पर कितना खर्च, कैसे पूरी होंगी योजनाएं? सिद्धारमैया बोले- कितना भी बोझ पड़े, लागू करके रहेंगे
AajTak
सिद्धारमैया ने शनिवार को सीएम पद की शपथ ली, इसके कुछ देर बाद ही कर्नाटक कैबिनेट की बैठक बुलाई गई. इस बैठक में पांच गारंटी योजना लागू करने पर मुहर लग गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें से अधिकांश योजनाओं और गारंटी का ब्योरा अगली बार कैबिनेट की बैठक में तय किया जाएगा.
कर्नाटक में कांग्रेस ने अपनी सरकार बना ली है. सिद्धारमैया ने शनिवार को यहां दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली और फिर तुरंत ही एक्शन में आ गए. जैसा कि वादा किया गया था, सरकार बनकर फ्लोर पर आते ही सिद्धारमैया ने पहली कैबिनेट बैठक बुलाई और उन पांच गारंटियों को लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं, जिनका वादा पार्टी ने चुनाव से पहले किया था.
सिद्धारमैया ने शपथ लेने के बाद कहा, "हम ऐसा प्रशासन देंगे जिसकी लोगों ने हमसे अपेक्षा की है. कैबिनेट की बैठक में पांच गारंटी पारित की जाएंगी और इसके लिए आज ही आदेश जारी कर दिया गया है. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नए सीएम बने सिद्धारमैया ने विधान सभा में पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की. बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि, हमने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में कांग्रेस की पांच गारंटी को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दी है.
राहुल गांधी ने कहा- जो कहते हैं, वही करते हैं दरअसल, शपथ ग्रहण के दौरान अपने संबोधन में ही राहुल गांधी ने आज के आज पांच वादों को पूरा करने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि 'कर्नाटक की जनता को मैं दिल से और कांग्रेस पार्टी की ओर से धन्यवाद करता हूं. आपने पूरी तरह कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया. कर्नाटक की जनता ने बीजेपी के भ्रष्टाचार को हरा दिया. उन्होंने कहा, ' हम झूठे वादे नहीं करते हैं. जो कहते हैं, वह करते हैं. एक-दो घंटे में कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी जिसमें हमारे पांच वायदे कानून बन जाएंगे. हम जो कहते हैं, वह हम करते हैं. सरकार का लक्ष्य हमारे किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार, युवाओं की रक्षा करना और उनके भविष्य को सुनहरा बनाना है, कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस को जो ताकत दी है, हम उसे भूल नहीं सकते हैं. यह सरकार कर्नाटक के लोगों की है. हम दिल से आपके लिए काम करेंगे.'
क्या हैं पांच वायदे 1- कांग्रेस पार्टी ने पहला वादा किया था कि हर परिवार को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी. 2- दूसरा वादा है, ग्रैजुएट बेरोजगार को 3 हजार रुपये मासिक भत्ता और डिप्लोमा होल्डर्स छात्रों को डेढ़ हजार रुपये मासिक भत्ता. 3- कांग्रेस का तीसरा वादा है, प्रत्येक परिवार की एक महिला को दो हजार रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा. 4- हर गरीब व्यक्ति को 10 किलोग्राम मुफ्त अनाज. 5- 5वां वादा है, हर महिला को सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी.
सबसे पहले गृह ज्योति योजना लागू इन पांच गारंटी योजनाओं को लागू करने के बाद सिद्धारमैया ने मीडिया से बातचीत में जो बातें कहीं, उन पर ध्यान देने की जरूरत हैं. इस बातचीत में सीएम सिद्धारमैया ने योजनाओं में लगने वाले बजट पर बात की साथ ही, वह इसे कैसे जुटाने वाले हैं, इसे भी बताया. सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य सबसे पहले गृह ज्योति योजना लागू कर रहा है. इसके तहत 200 यूनिट बिजली मुफ्त होगी. इस पर करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सीएम ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमारी सरकार के लिए एक साल में 50,000 करोड़ रुपये जुटाना असंभव है.
यह भी पढ़िए: सिद्धारमैया की घोषणा- राज्य के लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त, बेरोजगार छात्रों को मिलेंगे 3000 रुपये

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










