
पांच राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? तस्वीरों में देखें पूरा EXIT POLL
AajTak
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बंगाल में आठवें चरण तक के मतदान वाली सीटों पर बीजेपी+ को बढ़त मिलती नजर आ रही है वहीं टीएमसी भी कड़ी टक्कर में है.
पश्चिम बंगाल सहित असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले इन चुनावों का एग्जिट पोल भी सामने आ चुका है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने एग्जिट पोल जारी कर दिया है. एग्जिट पोल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के अनुसार पश्चिम बंगाल में आठ चरणों को मिलाकर बीजेपी+ के खाते में 134 से 160 और टीएमसी के खाते में 130 से 156 सीटें आने का अनुमान है. वहीं लेफ्ट के खाते में शून्य से दो और अन्य के खाते में शून्य से एक सीट आने का अनुमान है. ऐसे में एग्जिट पोल की मानें तो बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










