
पांच दिन बाद भी हमें नहीं पता कि यह जंग किस दिशा में जा रही है
BBC
बीबीसी के इंटरनेशनल एडिटर जेरेमी बोवेन कहते हैं कि यह जंग कब और कैसे ख़त्म होगी, इसका अभी अंदाज़ा लगाना भी जल्दबाज़ी होगी. जंग एक बार शुरू हो जाए, तो उसे काबू में रखना मुश्किल हो जाता है.
अमेरिका, इसराइल और ईरान के बीच शुरू हुई नई जंग का यह पांचवां दिन ही है.
ईरान ने खाड़ी के उस पार मौजूद अपने पड़ोसी अरब देशों, जो अमेरिका के क़रीबी सहयोगी भी हैं, पर हमला करने का फ़ैसला किया, और इसके साथ ही यह जंग अब पूरे क्षेत्र में फैल चुकी है.
ब्रिटेन ने भी आख़िरकार अपना रुख़ बदल दिया है और अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की इजाज़त दे दी है.
जंग लगातार भड़कती जा रही है और मेरे फ़ोन पर एक के बाद एक न्यूज़ अलर्ट आ रहे हैं.
अमेरिका ने हिंद महासागर में ईरान के एक युद्धपोत को डुबो दिया है, इसमें सौ से अधिक लोगों की जानें गई हैं.
शायद जब तक मैं यह लेख लिखकर पूरा करूंगा, तब तक और मिसाइलें दागी जा चुकी होंगी और संभव है कि कुछ लोग, जो इस वक्त जिंदा हैं, तब तक मारे भी जा चुके हों.
बीबीसी हिन्दी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












