
'पहाड़ के नीचे आ जाओ वर्ना...', फोन पर मिली धमकी से डरी नाबालिग छात्रा
AajTak
बांदा में आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा को एक युवक फोन कर परेशान कर रहा है. वह छात्रा को पहाड़ के नीचे बुलाता है. नाम-पता पूछने पर वह जान से मारने और बर्बाद करने की धमकियां देता है. इससे परेशान होकर पीड़ित परिवार ने एसपी से मिलकर छात्रा और परिवार की जान बचाने की गुहार लगाई है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में मनचले की हरकतों से छात्रा और उसका परिवार डरा-सहमा है. आरोपी आए दिन फोन कर छात्रा को पहाड़ी के नीचे बुलाता है. नाम और पता पूछने पर जान से मारने और बर्बाद करने की धमकियां देता है. परेशान होकर पीड़ित परिवार ने एसपी अभिनंदन से छात्रा की जान बचाने की गुहार लगाई है.
एसपी ने न्याय का भरोसा देते हुए थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं. मामला नरैनी थाना के एक गांव का है. यहां के रहनी वाली कक्षा 8 की छात्रा के परिजनों ने एसपी से शिकायत के दौरान बताया कि हमारी 14 साल की एक बेटी है. उसे अज्ञात युवक अलग-अलग नंबरों से फोन करके अश्लील बातें करता है.
आरोपी की धमकी- गांव के पूर्व दिशा में स्थित पहाड़ के नीचे आ जाओ
परिजनों ने एसपी को आगे बताया कि आरोपी यह भी कहता है कि गांव के पूर्व दिशा में स्थित पहाड़ के नीचे आ जाओ, नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दूंगा. वह बेटी को गंदी-गंदी गालियां भी देता है. अगर, बेटी किसी को फोन देती है, तो पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी देता है.
परिजनों को किसी अप्रिय घटना होने का सता रहा है डर
पीड़िता के परिजनों ने कहा कि इस कारण हम सभी भयभीत हैं. बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाए, हर समय इसका डर सताता रहता है. बेटी तीन किलोमीटर दूर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने जाती है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








