
पहाड़ों पर ठंड की दस्तक! कश्मीर से हिमाचल-उत्तराखंड तक सीजन की पहली बर्फबारी, तापमान में गिरावट
AajTak
पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड की शुरुआत हो गई है. उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में सीजन की ताजा बर्फबारी देखने को मिली है, जिससे टूरिस्ट के चेहरों पर रौनक आ गई है. लोग बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं. वहीं, मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है.
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से लेकर हिमाचल और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों तक भारी बारिश और बर्फबारी ने ठंड की दस्तक दे ही है. मौसम विभाग (IMD) ने पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना बताई है. हालांकि, पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद वहां पहुंचे टूरिस्ट के चेहरे पर रौनक आ गई है, वह मौसम का आनंद ले रहे हैं और अचानक बढ़ी इस ठंड का लुप्त उठा रहे हैं.
केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी
केदारनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फ गिर गई है. इसके बाद से केदारनाथ में ठंड बढ़ गई है. देश-विदेश से केदारनाथ पहुंचे तीर्थ यात्री बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं. केदारनाथ धाम में मौसम में बदलाव के बाद अक्टूबर माह में ही धाम में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.
उत्तराखंड के चमोली जिले में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावना बताई है. आज 6 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है. हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम की यात्रा में बढ़ती ठंड और मौसम अलर्ट का असर यात्रा पर दिखाई दे रहा है. बद्रीनाथ धाम में सुबह से ही मौसम ने करवट बदल दी है, यहां मौसम बदलने के साथ ही ठंड बढ़ गई है. मौसम में बदलाव के कारण प्रशासन भी श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े लेकर यात्रा करने की सलाह दे रहा है.
कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ो में भी बढ़ी ठंड
कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिसमें गुलमर्ग का माउंट अफरवात और सोनमर्ग का जोजिला पास शामिल हैं. ताजी बर्फ गिरने से यह लोकप्रिय हिल स्टेशन एक विंटर वंडरलैंड में बदल गया है, और टूरिस्ट्स इस नज़ारे का खूब लुत्फ उठा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में अगले 36 से 48 घंटे के में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










