
पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश बनी आफत, मुंबई-दिल्ली में सड़कें बनीं समंदर, हिमाचल में बाढ़ का अलर्ट
AajTak
पहाड़ों पर बारिश मुसीबत बनकर आई है. हिमाचल प्रदेश के रामपुर में बादल फटने से भारी तबाही मची है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए राज्य में फिर से फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है. वहीं, उत्तराखंड के भी 7 जिलों में भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग में केदारनाथ की यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है.
देश के पहाड़ी राज्यों में भी मॉनसून का असर दिखने लगा है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों के लिए आफत लेकर आई है. शिमला के रामपुर बादल फट गया है. इसके चलते किसानों की कई बीघा फसल बाढ़ में बह गई. यहां के सरपारा गांव में बनी 14 मेगावाट की ग्रीनको प्रोजेक्ट की पेनस्टॉक लाइन बादल फटने के बाद आए पानी के तेज बहाव चलते क्षतिग्रस्त हो गई है. वहीं, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है. इसके अलावा देहरादून, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और टिहरी और पौड़ी में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट कर दिया है.
#WATCH | Himachal Pradesh: Cloudburst & heavy rain reported in Sarpara village in Rampur tehsil of Shimla. pic.twitter.com/fyQDPamDd1
हिमाचल प्रदेश में अचानक बाढ़ आने का खतरा
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों के लिए अचानक बादल फटने के चलते बाढ़ के खतरे का अलर्ट जारी किया है. चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और मंडी जिलों में भारी बारिश की आशंका है. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते निचले इलाकों में अचानक बाढ़ आने की संभावनाएं बढ़ गई है. फिलहाल बारिश के चलते राज्य भर में कई सड़कों पर आवाजाही रुक गई है.
बारिश आते ही आफत! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत, पंचकूला में नदी में बही कार, मुंबई में धंसी बिल्डिंग
कुल्लू और सोलन में भी बाढ़ से तबाही

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










