
पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर! 1 फीट बर्फ से हुआ हेमकुंड में स्थित लक्ष्मण मंदिर का श्रृंगार, देखें शानदार नज़ारा
AajTak
Snowfall in India: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. बद्रीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और पांगी घाटी जैसे क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है. पांगी घाटी में बर्फबारी के कारण सड़क मार्ग बाधित हुआ है.
पहाड़ों पर अक्टूबर की शुरुआत में ही बर्फबारी और बारिश से ठंड ने दस्तक दे दी है. उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली है. कश्मीर घाटी, लाहौल-स्पीति, केदार घाटी और हेमकुंड साहिब जैसे क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है. इस बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे पर खुशी है. आमतौर पर दिसंबर के अंत से फरवरी के बीच बर्फबारी देखने वाले सिक्किम में भी इस साल समय से पहले बर्फबारी हुई है.
बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी मौसम के करवट लेने के साथ ही उत्तराखंड में ठंड का अहसास होने लगा है. बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. जिसके बाद हर तरफ बर्फ की सफेद चादर नजर आ रही है. पहाड़ बर्फ की सफेद चादर में ढक गए हैं.
बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश का भी दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने बर्फबारी के बाद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
बर्फ से गुलजार पहाड़, कश्मीर और केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी, देखें वीडियो
बर्फ से हुआ हेमकुंड में स्थित लक्ष्मण मंदिर का श्रृंगार सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड में स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर का कुदरत ने अद्भुत श्रृंगार कर दिया है. लक्ष्मण मंदिर के कपाट 10 अक्टूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट के साथ ही बंद होने हैं. ऐसे में कपाट बंद होने से पहले हेमकुंड साहिब में जबरदस्त बर्फबारी हुई है. पवित्र सरोवर सहित लक्ष्मण मंदिर और गुरुद्वारा जबरदस्त बर्फ की आगोश में आ गया है.
बर्फबारी की खूबसूरती मनमोहक है. बर्फबारी की वजह से ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है. फिलहाल कपाट बंदी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. बता दें कि हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर एक फिट बर्फ की आगोश में हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










