
पहाड़ियों के बीच लहराती बाइक और स्टंटबाजी... वायरल हुआ शख्स का वीडियो तो एक्शन में आई पुलिस
AajTak
हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्पोर्ट्स बाइक के साथ खतरनाक स्टंटबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया. शख्स के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 281 व 125 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है.
सड़क पर स्पोर्ट्स बाइक के साथ खतरनाक स्टंटबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर होने के बाद पुलिस हरकत में आई और सदर थाना सोलन में धारा 281 व 125 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. स्टंटबाजी का ये वीडियो पहाड़ियों के बीच सोलन के नजदीक नेशनल हाईवे-5 पर बड़ोग टनल के पास शूट किया गया है. इस वीडियो में युवक तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल पर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते हुये देखा जा सकता है. साइबर सेल सोलन की नियमित मॉनिटरिंग के दौरान ये मामला पकड़ में आया.
पुलिस जांच में युवक की पहचान मंजुल पुत्र राजेश निवासी दाढी गुनसा तहसील जुब्बल जिला शिमला के रूप में हुई है. आरोपी ने 24 फरवरी 2025 को ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. स्टंटबाजी के दौरान न केवल आरोपी की जान जोखिम में थी बल्कि अन्य वाहनों और सड़क पर चलने वालों के लिए भी यह खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता था.
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी युवक पिछले काफी समय से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त था और अन्य युवाओं को भी स्टंट करने के लिए प्रेरित करता था. इस मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस आरोपी की अन्य गतिविधियों की भी छानबीन कर रही है. सोलन के एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है और सभी से अपील की है कि सड़कों का इस्तेमाल स्टंट के लिए न करें. इस तरह की लापरवाही न केवल आपकी खुद की जिंदगी खतरे में डालती है बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी गंभीर हादसों का कारण बन सकती है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










