
पहले साइरस मिस्त्री, अब ऋषभ पंत... 2022 के मर्सिडीज बेंज के दो चर्चित सड़क हादसे
AajTak
क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं. हालांकि, उनकी हालत स्थिर है. पंत के साथ ये सड़क हादसा तब हुआ, जब वो दिल्ली से रूड़की जा रहे थे. वो मर्सिडीज बेंज में सवार थे. इस साल का ये दूसरा बड़ा सड़क हादसा है, जिसमें मर्सिडीज बेंज शामिल है. इससे पहले सितंबर में साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज बेंज का भी एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी.
Rishabh Pant Car Accident: मां को सरप्राइज देने घर जा रहे क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए. दिल्ली से रूड़की जाते समय दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनका एक्सीडेंट हो गया. उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी. टकराते ही कार में आग लग गई. गनीमत रही कि पंत की जान बच गई और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.
ऋषभ पंत जिस कार में सफर कर रहे थे वो Mercedes-AMG GLE 43 4MATIC Coupe थी. सड़क और परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन 25 सितंबर 2019 को हुआ था और ये कार ऋषभ पंत के नाम पर ही है.
इस साल का ये दूसरा ऐसा बड़ा हादसा है जिसमें मर्सिडीज बेंज शामिल है. इससे पहले इसी साल सितंबर में सड़क हादसे में साइरस मिस्त्री की मौत हो गई थी. उस हादसे में मिस्त्री के दोस्त जहांगीर दिनशॉ पंडोले की भी मौत हो गई थी. मिस्त्री Mercedes Benz GLC 220 D 4MATIC में सवार थे.
इस कार को मुंबई की गाइनेकोलॉजिस्ट अनाहिता पंडोले चला रही थीं. बगल में उनके पति डेरियस पंडोले बैठे थे. साइरस मिस्त्री और जहांगीर दिनशॉ ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था और उनकी मौत की वजह यही माना जा रहा था. जबकि, आगे की सीट पर सवार अनाहिता और डेरियस ने सीट बेल्ट पहन रखा था और उनकी जान बच गई थी. हालांकि, हादसे में अनाहिता और उनके पति डेरियस बुरी तरह घायल हो गए थे.
ऋषभ पंत के साथ क्या हुआ?
ऋषभ पंत के साथ ये हादसा शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास हुआ. वो अपने रिश्तेदारों से मिलने रूड़की जा रहे थे. कार चलाते हुए उन्हें झपकी आ गई थी, जिस कारण कार डिवाइडर से टकरा गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










