
'पहले सलमान, बाबा सिद्दीकी और अब सैफ...', एक्टर पर हमले को लेकर नेताओं ने उठाए सवाल
AajTak
मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के लिए सैफ के घर पर पहुंच गई है और स्टाफ के 5 सदस्यों से पूछताछ कर रही है. वहीं, मुंबई के बांद्रा इलाके में हुए इस वारदात के बाद सियासी गलियारों में बयानबाजी भी शुरू हो गई है.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर के अंदर चाकू से हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के मुताबिक, सैफ के घर रात करीब 2 बजे आकर आरोपी ने धारदार हथियार से करीब 6 बार हमला किया. फिलहाल मुंबई पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि हमला किसने और क्यों किया.
मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के लिए सैफ के घर पर पहुंच गई है और स्टाफ के 5 सदस्यों से पूछताछ कर रही है. वहीं, मुंबई के बांद्रा इलाके में हुए इस वारदात के बाद सियासी गलियारों में बयानबाजी भी शुरू हो गई है.
'मुंबई में कौन सेफ?'
शिवसेना (UBT) लीडर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "यह कितनी शर्म की बात है कि मुंबई में एक और हाई प्रोफाइल हत्या की कोशिश की गई, सैफ अली खान पर हमला एक बार फिर मुंबई पुलिस और गृह मंत्री पर सवाल उठाता है. यह उन घटनाओं की एक सीरीज के बाद हुआ है, जो दिखाती हैं कि बड़े नामों को निशाना बनाकर मुंबई को कमजोर करने की जानबूझकर कोशिश की जा रही है."
प्रियंका ने आगे कहा कि बाबा सिद्दीकी की चौंकाने वाली हत्या के बाद उनका परिवार अभी भी इंसाफ का इंतजार कर रहा है. सलमान खान को बुलेटप्रूफ घर में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा. अब सैफ अली खान की बारी है. सब बांद्रा में हो रहा है, एक ऐसा इलाका जहां सबसे ज्यादा मशहूर हस्तियां रहती हैं, जहां पर्याप्त सुरक्षा होनी चाहिए. अगर मशहूर हस्तियां सुरक्षित नहीं हैं, तो मुंबई में कौन सुरक्षित है? सैफ अली खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं."
'आम लोगों का क्या होगा?'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










