
पहले समझौता और अब विकास की सौगात... PM मोदी का शांति फॉर्मूला मणिपुर में लाएगा नया सवेरा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर को 8500 करोड़ रुपये के विकास की आधारशिला रखेंगे. पीएम यह दौरा न सिर्फ विकास योजनाओं की शुरुआत का प्रतीक होगा, बल्कि शांति और भरोसे की बहाली का भी संकेत माना जा रहा है.
पूर्वोत्तर के मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा शुरू होने के दो साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार राज्य के दौरे पर पहुंच रहे हैं. मोदी सरकार ने पहले चार सितंबर को कुकी उग्रवादी समूहों के साथ संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर करके बड़ी सफलता हासिल की और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मणिपुर पहुंचकर विकास की सौगात से नवाजेंगे.
पीएम मोदी मणिपुर में 8,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे. कुकी समाज के बहुल इलाके चुराचांदपुर में पीएम मोदी 7,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजना की आधारशिला रखेंगे.
वहीं, मैतेई बहुल इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये के परियोजना का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे. इस तरह पीएम मोदी कुकी और मैतेई दोनों ही समाज के इलाके में विकास की आधारशिला रखकर मणिपुर में शांति का नया सवेरा लाने का प्लान बनाया है.
मणिपुर में कुकी और मैतेई हिंसा
मणिपुर में मई 2023 से कुकी और मैतेई समुदायों के बीच संघर्ष शुरू हुआ था, जिसमें 260 से ज़्यादा लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हुए. ऐसे में हिंसा शुरू होने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की मांग उठती रही है. इसे लेकर वो लगातार विपक्ष के निशाने पर रहे.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी आज मणिपुर के दौरे पर जाएंगे, 2023 की हिंसा के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










