
'पहले सड़कें खाली करें...', मुंबई में मनोज जरांगे के मराठा आरक्षण आंदोलन पर हाईकोर्ट सख्त
AajTak
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई में मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने आंदोलन के प्रमुख मनोज जारंगे पाटील और समर्थकों को आज़ाद मैदान से प्रदर्शन समाप्त कर मंगलवार दोपहर तक सभी रास्ते साफ करने का आदेश दिया है.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई मराठा आंदोलन की वजह से थम सी गई है. हजारों आंदोलनकारियों की वजह से रेल और सड़क यातायात चरमरा गई है. सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए मनोज जरांगे के आंदोलन पर शर्तें लगा दी हैं. हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि आंदोलनकारियों को मंगलवार दोपहर तक मैदान खाली करना होगा और सड़कों पर यातायात सामान्य स्थिति में लौटनी चाहिए.
हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान आदेश दिया कि मंबई में आंदोलन स्थल पर पांच हज़ार से ज्यादा आंदोलनकारी नहीं रह सकते. बाकियों को वहां से हटना होगा. ये मामला गंभीर है और मुंबई शहर लगभग ठप हो चुका है.
मराठा आंदोलन की वजह से यातायात हुई बाधित
जरांगे का मराठा आंदोलन का आज चौथा दिन है. रविवार को प्रदर्शनकारियों की वजह से कई इलाकों की यातायात व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई. प्रदर्शनकारियों के कारण सीएसएमटी, फोर्ट, चर्चगेट और मंत्रालय इलाके में हजारों की भीड़ जमा हो गई.
डॉ. डीएन रोड पूरी तरह बंद रही, केवल जे.जे. ब्रिज के जरिए डायवर्जन मिला. महापालिका मार्ग, बीएमसी मुख्यालय और सीएसएमटी सबवे तक जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए. मेट्रो जंक्शन से बॉम्बे जिमखाना के बीच सिंगल लेन से ही ट्रैफिक चला, जिससे जाम की स्थिति रही. मरीन ड्राइव से मंत्रालय और विधान भवन जाने वाले सभी रास्ते ब्लॉक कर दिए गए.
यह भी पढ़ें: मनोज जरांगे के मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच एक्शन में छगन भुजबल, बुलाई OBC नेताओं की बैठक

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










