
पहले रेप, फिर मर्डर और खौफनाक साजिश... जमीन के 10 फीट नीचे से निकला सनसनीखेज सच, हैरान कर देगी कहानी
AajTak
फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला अचानक अपने ससुराल से कहीं गायब हो जाती है. ससुराल वालों से लेकर मायके वाले तक उसे ढूंढ-ढूंढ कर थक जाते हैं. यहां तक कि फरीदाबाद पुलिस को भी उसका कुछ पता नहीं चलता. लेकिन करीब 2 महीने बाद कुछ ऐसा होता है कि सब हैरान रह जाते हैं.
Faridabad Tanu Singh Murder Case: फरीदाबाद के रौशन नगर में मकान नंबर 61 के सामने 10 फीट जमीन के नीचे से जो सच निकला, उसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया. दो साल पहले उस घर में ब्याह कर आई एक मासूम लड़की, पिछले दो महीने से लापता थी, मगर अब उसकी लाश उसी घर के सामने बने एक गड्ढे से बरामद हुई. एक बाप-बेटे ने मिलकर जिस तरह इस कत्ल की वारदात को अंजाम दिया, वो इंसानी हैवानियत का चेहरा उजागर करता है. यह कहानी सिर्फ एक हत्या की नहीं है, बल्कि उन रिश्तों की भी है, जो प्यार और भरोसे की जगह शक, नफरत और लालच से भरे होते हैं.
फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला अचानक अपने ससुराल से कहीं गायब हो जाती है. ससुराल वालों से लेकर मायके वाले तक उसे ढूंढ-ढूंढ कर थक जाते हैं. यहां तक कि फरीदाबाद पुलिस को भी उसका कुछ पता नहीं चलता. लेकिन करीब 2 महीने बाद कुछ ऐसा होता है कि महिला की लाश उसके ससुराल के ठीक सामने सड़क के नीचे 10 फीट गहरे गड्ढे से बरामद होती है. आखिर ये राज़ क्या है? महिला घर से गायब होकर घर से बाहर बने गड्ढे में कैसे पहुंच गई? इसके पीछे एक खौफनाक कहानी है.
फरीदाबाद के रौशन नगर मोहल्ले में मकान नंबर 61 की दहलीज पर खुदा 10 फीट का एक गड्ढा इस वक्त पुलिस की सख्त निगरानी में है. क्योंकि उस गड्ढे को खुदवाया ही पुलिस ने है और खुदवाने की वजह है गड्ढे से मिली एक लाश. दरअसल, पुलिस को शक था कि इस घर के सामने एक महिला की लाश दफन हो सकती है. और इसी शक की बिनाह पर जब पुलिस ने इस गड्ढे की खुदाई करवाई, तो वाकई गड्ढे के अंदर से कंकाल की सूरत में महिला की लाश बरामद हो गई. लाश करीब 2 महीने पुरानी है.
एक घने रिहायशी इलाके में, जहां गलियों में हर पल किसी ना किसी की मौजूदगी होती है, लोग आते-जाते रहते हैं, वैसी जगह पर किसी घर के सामने दो महीने से किसी लाश दफन हो और किसी को कानों-कान पता भी ना चले, ये अपने-आप में एक हैरानी वाली बात थी. सवाल ये था कि इस लाश को घर के सामने बने गड्ढे में आखिर किसने दफनाया? और लाश को दफनाने वाले पर किसी की नजर कैसे नहीं पड़ी? तो जब पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी, तो इन सवालों के चौंकाने वाले जवाब सामने आए हैं.
दरअसल, गड्ढे में से निकाली गई लाश किसी और की नहीं बल्कि उसी मकान में रहने वाले सिंह परिवार की बहू तनु की थी. उस तनु की, जिसे उसके मायके वालों के साथ-साथ ससुराल के सारे लोग करीब 2 महीने से लगातार ढूंढ रहे थे. असल में तनु किसी को बताए बगैर ही अपने ससुराल से कहीं चली गई थी. ऐसे में बहू को ढूंढने की कोशिश करने के सिवाय ससुराल वालों के पास भी और कोई चारा नहीं था. ससुराल वालों ने इस सिलसिले में पास के थाने में तनु के गायब हो जाने की इत्तिला दी थी. यह मामला वाकई बहुत अजीब है.
चलिए, इस अजीब कहानी का एक-एक सच जानने के लिए अब आपको दो साल पीछे लिए चलते हैं. वो 21 जून 2023 का दिन था, जब फिरोजाबाद की रहने वाली तनु की शादी फरीदाबाद के अरुण सिंह के साथ हुई थी. अरुण अपने पिता भूप सिंह के साथ फरीदाबाद में ही सिलाई कढ़ाई की एक फैक्टरी चलाता था. शादी के कुछ दिनों तक तो पति-पत्नी का रिश्ता ठीक रहा. ससुराल वालों के साथ भी बहू का संबंध अच्छे रहे. लेकिन धीरे-धीरे रिश्तों में तल्खी आने लगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












