
दिल्ली: 3 दिन तक मां करती रही इंतज़ार, चौथे दिन नाले में मिली 4 साल की मासूम की लाश
AajTak
दिल्ली के रोहिणी इलाके में तीन दिन से लापता चार साल की मासूम बच्ची का शव नाले से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. 9 जनवरी को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने ड्रोन, स्निफर डॉग और टेक्निकल सर्विलांस से बच्ची की तलाश की थी. शव मिलने के बाद एफएसएल टीम ने जांच की. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है.
देश की राजधानी दिल्ली में तीन दिन तक एक मां हर आहट पर दरवाजे की ओर देखती रही... हर गुजरते पल के साथ उम्मीद कमजोर होती गई, लेकिन दिल यही कहता रहा कि बेटी लौट आएगी. लेकिन सोमवार को जो खबर आई, उसने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया.
दिल्ली के रोहिणी इलाके में तीन दिन से लापता चार साल की मासूम बच्ची का शव नाले से बरामद हुआ है. बच्ची का शव मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया. मामला रोहिणी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र का है. 9 जनवरी को चार साल की बच्ची घर से लापता हो गई थी.
तीन दिन बाद नाले में मिली लाश
परिजनों ने बच्ची की तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. शुरुआती जांच में पुलिस को अपहरण की आशंका भी लगी, जिसके बाद मामला गंभीरता से दर्ज कर जांच शुरू की गई.
बच्ची की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस ने व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया. पुलिस ने ड्रोन कैमरों की मदद ली, स्निफर डॉग लगाए गए और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए मोबाइल लोकेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. कई टीमों को अलग-अलग इलाकों में बच्ची की तलाश के लिए लगाया गया लेकिन बच्ची नहीं मिली.
9 जनवरी को हुई थी लापता

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










