
हिमाचल प्रदेश: चंद मिनटों में उजड़ गईं जिंदगियां, भीषण आग से घर खाक, तीन की मिली लाश
AajTak
हिमाचल के सोलन में भीषण आग से बड़ा हादसा हुआ है. चार मंजिला इमारत में लगी आग में एक आठ साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. दमकल, पुलिस और राहत एजेंसियां लगातार रेस्क्यू में जुटी हैं. कई परिवार बेघर हो गए हैं और प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिया है.
हिमाचल प्रदेश के सोलन में अर्की बाजार में रविवार देर रात लगी भीषण आग ने चंद मिनटों में कई परिवारों की दुनिया उजाड़ दी. चार मंजिला इमारत में लगी आग में एक आठ साल के मासूम बच्चे समेत तीन नेपाली नागरिकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है. हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और मातम का माहौल है.
आग लगने से तीन लोगों की मौत
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आग अर्की बाजार में यूको बैंक के पास स्थित एक चार मंजिला इमारत में रात करीब 2:45 बजे लगी. यह इमारत मिट्टी और लकड़ी से बनी हुई थी, जो आग की चपेट में आते ही पूरी तरह ध्वस्त हो गई. इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर दुकानें थीं, जबकि तीसरी और चौथी मंजिल पर बिहार और नेपाल से आए प्रवासी परिवार रहते थे.
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बताया कि आग की चपेट में आकर 10 से 15 मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है. कई परिवार बेघर हो गए हैं और कुछ लोग अभी भी लापता हैं. मृतकों और लापता लोगों की पहचान नेपाल के कर्णाली प्रांत के साल्यान जिले के नागरिकों के रूप में हुई है.
8 साल के मासूम बच्चे की भी मौत
मृतकों में एक 8 साल का बच्चा भी शामिल है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने के दौरान 6 से 7 तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि गैस सिलेंडर फटने से आग और भयावह हो गई. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










