
पहले बेटे, फिर भांजी-भतीजी को मार डाला... बच्चों की 'सुंदरता' से जलने वाली साइको चाची की कहानी, ऐसे खुली पोल
AajTak
हरियाणा के पानीपत में एक महिला पूनम को गिरफ्तार किया गया, जिसने जलन और मानसिक विकार के कारण अब तक चार बच्चों की हत्या की, जिनमें उसका अपना बेटा भी शामिल है. शादी समारोह में छह साल की बच्ची की संदिग्ध मौत से मामला खुला. सीसीटीवी और पूछताछ में पूनम ने अपराध कबूल किया. वह सुंदर बच्चों से जलन के कारण उन्हें पानी में डुबोकर मारती थी.
हरियाणा के पानीपत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो जलन और मानसिक विकार के चलते मासूम बच्चों की दुश्मन बन गई थी. आरोपी पूनम अब तक चार बच्चों की जान ले चुकी है, जिनमें उसका अपना बेटा भी शामिल है.
दरअसल, आरोपी महिला ने पहले अपने बेटे की हत्या की, फिर भांजी को मारा और इसके बाद भतीजी को भी मौत के घाट उतार दिया. पुलिस के मुताबिक, वह खास तौर पर सुंदर या आकर्षक दिखने वाले बच्चों को टारगेट बनाती थी और हर बार उन्हें पानी में डुबोकर मार देती थी.
शादी समारोह से खुले राज 1 दिसंबर को नौल्था गांव में एक शादी के दौरान छह साल की बच्ची विधि टब में मृत मिली. बच्ची की लंबाई टब से काफी बड़ी थी, जिससे दुर्घटना की संभावना बेहद कम थी. बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद पाया गया. यह सब देखकर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा.
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि घटना के समय बाथरूम के आसपास केवल पूनम ही आ-जा रही थी. परिवार की शिकायत और पूछताछ के बाद पूनम टूट गई और उसने कबूल किया कि वह पहले भी तीन बच्चों की हत्या कर चुकी है, जिनमें उसका खुद का बेटा भी शामिल था.
खूबसूरती से थी जलनपानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पूनम मानसिक रूप से अस्थिर थी. खूबसूरत बच्चों को देखकर उसे जलन होती थी. उसे लगता था कि कोई उससे या उसके बच्चे से ज्यादा सुंदर नहीं होना चाहिए. इसी जलन में वह बच्चों को पानी में डुबोकर मार देती थी.
चार हत्याएं, सबका एक ही पैटर्न पूनम ने पहले अपनी ननद की सुंदर बच्ची को पानी की हौद में डुबोया. शक न जाए, इसलिए उसने कुछ समय बाद अपने ही बेटे को उसी तरह मार डाला. दोनों मौतों को परिवार ने हादसा मान लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










