
पहले पीटा फिर प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड... दिवाली की रात में युवक से हैवानियत
AajTak
पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में एक युवक के साथ मारपीट कर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालने का मामला सामने आया है. पीड़ित को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके से एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. जहां शराब के नशे में गाली गलौच करने से मना करने पर युवक को पहले जमकर पीटा गया फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी. इस घटना में बुरी तरह से घायल हुए युवक को पहले पास के अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है. जो विष्णु गार्डन इलाके में रहता हैं और इलाके में ही एक फैक्ट्री में काम करता हैं.
मारपीट के प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वो बीते रविवार दिवाली की रात लगभग 11 बजे एक ढाबे पर खाना खाने गया था. लेकिन दीपावली की वजह से ढाबा बंद था. इसके वो विष्णु गार्डन में रहने वाले अपने दोस्त के घर खाने के लिए चला गया. खाना खाने के बाद वो अपने घर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान दोस्त के पड़ोस में रहने वाले अशोक यादव ने उसे रोक लिया और रात को घूमने का कारण पूछकर गाली गलौच करने लगा.
पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार
जब उसने इसका विरोध किया तो अशोक ने अपने तीन-चार परिचितों को बुला लिया. पहले उसके कपड़े उतारे फिर उसके साथ मारपीट कर लोहे की रॉड उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दी. जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अशोक यादव और उसने साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि कानून के हिसाब से ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने बताया कि घटना के समय पीड़ित और आरोपी दोनों नशे में थे.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








