
पहले नौकरी के लिए जंग, अब बच्चे के लिए जद्दोजहद... HC पहुंचीं ट्रांसजेंडर पृथिका
AajTak
पुलिस बल में देश की पहली ट्रांसजेंडर पृथिका याशिनी ने एक बच्चे को गोद लेने के लिए साल 2021 में सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी से संपर्क किया था. मगर, बीते साल 22 सितंबर को उनके आवेदन को खारिज कर दिया गया था. इस पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. इस मामले में कोर्ट ने महिला एवं बाल विकास और सीएआरए को नोटिस जारी किया है.
पुलिस बल में देश की पहली ट्रांसजेंडर पृथिका याशिनी (Prithika Yashini) ने बच्चे को गोद लेने के मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने बच्चा गोद लेने के लिए आवेदन किया था, जिसे खारिज कर दिया गया था. इसके बाद वो न्यायालय की शरण में पहुंचीं.
उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एम. ढांडापानी ने सवाल किया कि याचिका क्यों खारिज कर दी गई. साथ ही कोर्ट ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास (Central Women and Child Development) और सीएआरए (Central Adoption Resource Authority) को 30 जून तक याचिका का जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया. पृथिका ने अपनी याचिका में यह भी कहा था कि उनके आवेदन को अस्वीकार करना एक नागरिक को प्रदान किए गए मौलिक अधिकारों के खिलाफ है.
बता दें पृथिका याशिनी ने बड़ी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद तमिलनाडु पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी हासिल की थी. इससे ट्रांसजेंडर (Transgender) महिलाओं में खुशी की लहर देखी गई थी. साथ ही समुदाय में पुलिस बल में शामिल होने का हौसला भी बढ़ा था. इस समय वो वर्तमान में असिस्टेंट इमिग्रेशन ऑफिसर (Assistant Immigration Officer) के पद पर हैं.
ये है पूरा मामला
दरअसल, पृथिका ने एक बच्चे को गोद लेने की इच्छा व्यक्त करते हुए साल 2021 में सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी से संपर्क किया था. मगर, बीते साल 22 सितंबर को उनके आवेदन को खारिज कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने मद्रास उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया.
पुलिस बल में भर्ती होने के लिए लड़ी थी लंबी लड़ाई

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








