
'पहले नेटवर्क दो, फिर सर्वे करो...', कर्नाटक के शिवमोग्गा में जातीय सर्वेक्षण का विरोध
AajTak
कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में चार गांवों के लोगों ने मोबाइल नेटवर्क की कमी के विरोध में जातीय-सामाजिक सर्वे का बहिष्कार करने का ऐलान किया है. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक नेटवर्क बहाल नहीं होता, तब तक वे सर्वे में हिस्सा नहीं लेंगे.
कर्नाटक सरकार के महत्वाकांक्षी सामाजिक-आर्थिक सर्वे को शिवमोग्गा जिले के सागर तालुक के चार गांवों - बरूरु, कल्लुकोप्पा, तेप्पागोडु और मुलुकेरी - में कड़ी विरोध का सामना करना पड़ा है. ग्रामीणों ने मोबाइल नेटवर्क की कमी का हवाला देते हुए सर्वे का बहिष्कार करने का फैसला लिया है.
ग्रामीणों ने रविवार को बरूरु ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और मांग की कि सर्वे शुरू करने से पहले गांव में मोबाइल टॉवर बहाल किया जाए. प्रदर्शन के दौरान बैनर लगाए गए जिन पर लिखा था. "पहले नेटवर्क दो, फिर सर्वे करो."
यह भी पढ़ें: बाघ को जहर देकर मारा! तीन टुकड़ों में काटा और फिर... कर्नाटक में शिकारियों की हैवानियत
ग्रामीणों का कहना है कि वे सर्वेक्षण के विरोध में नहीं हैं, लेकिन बेसिक कनेक्टिविटी की समस्या पिछले कई वर्षों से उनके जीवन में बाधा बन रही है, चाहे वह बैंकिंग, शिक्षा या सरकारी योजनाओं से जुड़ाव की बात हो.
मोबाइल नेटवर्क की समस्या का पहले समाधान की मांग
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को चेताया कि जब तक मोबाइल नेटवर्क की समस्या का समाधान नहीं होता, वे किसी भी सरकारी सर्वेक्षण में भाग नहीं लेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










