
पहले नाबालिग लड़की से रेप, फिर केस छिपाने के लिए अस्पताल में हुई ऐसी हरकत कि चली गई जान
AajTak
महाराष्ट्र के यवतमाल में ट्यूशन टीचर संदेश गुंडेकर ने 17 वर्षीय छात्रा के साथ बार-बार बलात्कार किया. गर्भवती हो जाने पर उसे गर्भपात की गोली दी गई, जिसकी वजह से उस लड़की की मौत हो गई. POCSO के तहत आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया गया है. इस वारदात की कहानी दिल दहला देने वाली है.
Yavatmal Minor Girl Rape Abortion Death: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जिसमें एक नाबालिग छात्रा के साथ कई बार बलात्कार किया गया. और जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात कराने के लिए उसे एक अस्पताल ले जाया गया. जहां उस लड़की ने सोमवार को दम तोड़ दिया. वजह ये थी कि उस लड़की डॉक्टर ने गर्भपात के लिए एक गोली दे दी, लेकिन बहुत ज्यादा रक्तस्राव होने की वजह से उस लड़की की जान चली गई.
इस खौफनाक वारदात की शिकार बनी 17 वर्षीय छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती थी. सोमवार को नांदेड़ के एक निजी अस्पताल में गंभीर रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई. पता चला कि पुसाद के एक डॉक्टर द्वारा गर्भपात की गोली दिए जाने के एक दिन बाद ये सब हुआ. क्योंकि पीड़िता के पिता ने उसका गर्भपात कराने का प्रयास करवाया, लेकिन यही बात उसके लिए घातक साबित हुई.
पुलिस के मुताबिक, ट्यूशन टीचर बार-बार उस छात्रा के साथ बलात्कार कर रहा था. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था. टीचर की करतूत के चलते वो लड़की साढ़े चार महीने से ज़्यादा की गर्भवती थी. अस्पताल में सुबह लगभग 6 बजे पीड़िता की मौत हो गई, जिससे उसका परिवार और तमाम जानने वाले शोक में डूब गए हैं.
पीड़ित लड़की यवतमाल के एक साधारण परिवार की एक मेधावी छात्रा थी. वह दिसंबर 2024 से 28 वर्षीय संदेश गुंडेकर की ट्यूशन क्लासेस में पढ़ रही थी. शुरुआत में उसने 10वीं कक्षा की तैयारी के लिए दाखिला लिया था, फिर 11वीं कक्षा और अब 12वीं कक्षा तक वहीं पर पढ़ाई जारी रखी.
पीटीआई के मुताबिक, पुलिस को जांच में पता चला कि ट्यूशन टीचर संदेश गुंडेकर ने उसके भरोसे का फायदा उठाया, उससे शादी का झूठा वादा करके उसे फंसाया और कई महीनों तक उसके साथ कई बार यौन संबंध बनाए और उसका उत्पीड़न किया.
भटकुली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक पांडुरंग सिंधे ने बताया कि पुलिस ने मौत से पहले नाबालिग लड़की बयान दर्ज किया है, जो आरोपी के खिलाफ एक पुख्ता सबूत है. बार-बार बलात्कार के कारण वह गर्भवती हो गई थी, जिसका पता हाल ही में तब चला जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










