
पहले दिन ही कंटेस्टेंट्स के आगे फीकी पड़ीं 'दबंग' Kangana Ranaut, क्या कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब्स को इशारों पर चलाने में होंगी कामयाब?
AajTak
कंटेस्टेंट्स का कंगना के सामने दबंग अंदाज देखकर एक सवाल ये भी है कि क्या कंगना वाकई इन कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब्स को अपने इशारों पर चला पाएंगी? अब ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा कि कंगना अपने कैदियों के साथ कितना सख्त रवैया अपनाती हैं या फिर कैदी कंगना पर भारी पड़ते हैं.
बॉलीवुड की सबसे दबंग एक्ट्रेस कंगना रनौत का लॉक अप उनके सभी विवादित कैदियों के लिए खुल चुका है. कंगना का लॉक अप शो अपने अनोखे कॉन्सेप्ट की वजह से ऑन एयर होने से पहले ही चर्चा में था. एक तो शो का जेल पर बेस्ड अनोखा कॉन्सेप्ट और ऊपर से धाकड़ कंगना. इस शानदार कॉम्बिनेशन ने शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट डबल कर रखी थी.
बेबाक और बिंदास एटीट्यूड के लिए पहचानी जाने वाली कंगना अपने कैदियों को किस तरह लताड़ लगाएंगी और कैसे अपनी तीखी बातों से उनकी बोलती बंद करेंगी, इसके स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेकरार थे. वहीं, कई लोग बेबाक कंगना को लॉक अप होस्ट करते देखना चाहते थे.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












