
पहले डकैती, फिर हत्या और 16 साल तक रहा फरार... इनामी बदमाश को दिल्ली पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
AajTak
राजधानी दिल्ली में 16 साल से फरार चल रहा हत्या और डकैती का आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया. रणजीत नगर इलाके में हुई सनसनीखेज वारदात के आरोपी को गाजियाबाद के इंदिरापुरम से गिरफ्तार किया गया. पुलिस की इस सफलता के बाद एक पुराने और चर्चित केस की फाइल अब फिर से खुल गई है.
दिल्ली के रंजीत नगर में साल 2009 की हत्या और डकैती के मामले का भगोड़ा आरोपी आखिरकार 16 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया. बिहार का रहने वाला रामप्रीत कामत (40) नाम बदलकर गाजियाबाद में पेंटर का काम कर रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा. उसके पकड़ने जाने के बाद इस केस से जुड़े बाकी राज भी खुलने की संभावना है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रामप्रीत कामत बिहार के सुपोल का रहने वाला है. साल 2010 में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था और उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था. लेकिन लंबे समय तक वह कानून की गिरफ्त से दूर भागता रहा. हत्या और डकैती का ये खौफनाक मामला 30 अक्टूबर 2009 का है.
शिकायतकर्ता अमरजीत सिंह खरबंदा जब रंजीत नगर स्थित अपने घर लौटे, तो देखा कि सबकुछ अस्त-व्यस्त पड़ा है. पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. पूरा घर लूटपाट के बाद तहस-नहस कर दिया गया था. पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्या और डकैती में रामप्रीत कामत और उसके साथी शामिल थे. पुलिस ने बाकी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया.
रामप्रीत पकड़े जाने से पहले ही फरार हो गया. तब से ही वो पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए एक दशक से भी अधिक वक्त तक फरारी काटता रहा. गिरफ्तारी के डर से वो पिछले कई वर्षों से अपने पैतृक गांव तक नहीं गया. उसने ठिकाना बदलकर गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में डेरा डाल लिया. वहां घरों की रंगाई का काम करने लगा. आम जिंदगी में घुल-मिलकर रहने लगा.
आरोपी ने बताया कि वारदात के वक्त वो अपने साथियों के साथ दिल्ली के टोडापुर इलाके में रहता था. उसके साथी जब पकड़ लिए गए तो वो बिहार भाग गया. कुछ समय बाद वापस आकर गाजियाबाद में छिपकर रहने लगा. पुलिस का कहना है कि लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के बाद अब इस केस से जुड़े बाकी राज भी खुलने की संभावना है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










