
पहले चप्पलों की माला पहनाई, फिर नंगे बदन गांव में घुमाया... लोगों ने रेप के आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
AajTak
झारखंड में भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लेकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. 56 साल के व्यक्ति पर गांव की मानसिक रूप से बीमार महिला से रेप का आरोप लगा. भीड़ ने आरोपी को चप्पलों की माला पहनाई, पूरे इलाके में घुमाया और कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा. अगली सुबह उसकी लाश मिली.
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के देवमबीर गांव में शुक्रवार रात इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई. एक व्यक्ति को रेप का आरोपी बताकर गांववालों ने न सिर्फ चप्पलों की माला पहनाकर पूरे इलाके में घुमाया, बल्कि उसकी बेरहमी से पिटाई भी की, जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
सोनुआ थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने बताया कि यह घटना सोनुआ थाना क्षेत्र के टेपसाई टोला इलाके में हुई. मृतक की पहचान साइमन तिर्की के रूप में हुई है. शुक्रवार देर रात वह शौच के लिए घर से बाहर निकला था, तभी कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. उसको रेप का आरोपी बताकर उसे गांव में अपमानित करते हुए चप्पलों की माला पहनाकर नंगे बदन घुमाया गया.
इसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया, जहां उसकी लाठियों से पिटाई की गई. अगले दिन जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह मृत पाया गया. पुलिस ने शव बरामद कर चाइबासा के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक पर आरोप था कि उसने गांव की एक मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ बलात्कार किया था. इस वजह से लोग नाराज थे.
चक्रधरपुर सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर शिवम प्रकाश ने बताया कि इस घटना में शामिल दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया है. वहीं, मानसिक रूप से बीमार महिला के परिवार ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें साइमन पर रेप का आरोप लगाया गया है.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायतों को दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस जांच कर रही है कि क्या भीड़ के पीछे किसी ने उकसावे की भूमिका निभाई थी या यह सब गुस्से में किया गया. भीड़ में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










