
पहले गोद में बिठाया, फिर हवा में उछालकर किया KISS... गरबा के दौरान कपल का Video वायरल
AajTak
गुजरात के वडोदरा का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक कपल गरबा के दौरान किस कर रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद कपल के प्रति लोगों का गुस्सा फूट गया.
वडोदरा के प्रसिद्ध यूनाइटेड वे गरबा ग्राउंड का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक कपल खुलेआम किस कर रहा है. वीडियो 26 सितंबर का बताया जा रहा है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट गया है और लोग कपल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
वायरल वीडियो के बाद कपल ने मांगी माफी
जानकारी के मुताबिक जिस कपल का खुलेआम किस करते हुए वीडियो वायरल हुआ वह NRI है. वीडियो को लेकर अटलादरा पुलिस थाने में कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए अपील की गई थी. जिसके बाद कपल अटलादरा पुलिस थाने पहुंचा और गरबा ग्राउंड में की गई अशोभनीय हरकत को लेकर लिखित में माफ़ी मांगी. वहीं, माफ़ी मांगने के दूसरे दिन ही कपल वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गया.
कपल नवरात्रि के दौरान वडोदरा में स्थित अपने पिता के घर मांजलपुर आया हुआ था. महिला जो कि ऑस्ट्रेलिया में शिक्षिका है, जबकि उसका पति स्कूल संचालक है. कपल की शादी 16 साल पहले हुई थी. जिनकी दो संतान भी हैं. इस हरकत के लिए कपल ने थाने पहुंचकर माफी मांगी और कहा कि हमसे गलती हुई है. आगे से ऐसी गलती नहीं होगी.
कपल के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने जताई नाराजगी
एनआरआई कपल द्वारा माफ़ी मांगे जाने के बाद किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाही नहीं होने पर भी लोगों का गुस्सा फूट गया. लोग सोशल मीडिया पर पुलिस के प्रति नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं. आपको बता दें कि 26 सितंबर के दिन वडोदरा के यूनाइटेड वे गरबा ग्राउंड में NRI कपल ने किस करते हुए एक वीडियो बनाया था, जो की वायरल हुआ था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










