
पहले गुलाब का पौधा दिया, फिर गोली मार दी... नांदेड हत्याकांड में सक्षम की मां का सनसनीखेज खुलासा
AajTak
Saksham Tate Murder Case: नांदेड में सक्षम टाटे की हत्या महज एक अपराध नहीं, बल्कि प्यार, जाति और सम्मान के टकराव की वो कहानी है, जिसमें हर मोड़ धोखे, धमकी और हिंसा की परतें खोलता है. अब इस केस में मृतक की मां के नए खुलासे ने पूरे मामले को एक नई दिशा दे दी है.
महाराष्ट्र के नांदेड में 20 साल के सक्षम टाटे की हत्या का मामला नए खुलासे के साथ खौफनाक होता जा रहा है. गुरुवार शाम हुए इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया था. अब सक्षम की मां संगीता टाटे ने सनसनीखेज खुलासा किया है. उनका दावा है कि आरोपी परिवार ने उनसे साफ कहा था कि उनका बेटा उनकी जिंदगी का वह "कांटा" बन गया है, जिसे वे हमेशा के लिए निकाल देना चाहते हैं.
संगीता टाटे के मुताबिक, सक्षम की गर्लफ्रेंड आंचल ममीदवार के परिवार ने शुरुआत में रिश्ते का समर्थन करने का नाटक किया. एक त्योहार पर आंचल के पिता ने सक्षम को अपने कंधों पर उठाकर यह दिखाया कि वे लड़के को अपनाना चाहते हैं. लेकिन असली संकेत उसके जन्मदिन पर मिला. उस समय उसके सारे दोस्त गुलदस्ते लेकर आए, लेकिन आंचल के घरवालों ने कांटों वाला गुलाब का पौधा दिया.
इसके बाद में आरोपियों ने खुद कहा कि उन्होंने उसे कांटे इसलिए दिए क्योंकि वे अपनी जिंदगी से कांटा हटाना चाहते थे. इसके कुछ दिनों बाद सक्षम पुराने गंज इलाके में अपने दोस्तों के साथ था. उस समय आंचल का भाई आरोपी हिमेश ममीदवार वहां पहुंचा. दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने सक्षम पर गोली चला दी. गोली उकी पसलियों में जा धंसी. आरोपी ने उसके सिर पर टाइल मार दी.
इस वजह से सक्षम टाटे की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने हिमेश, उसके भाई साहिल और पिता गजानन ममीदवार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती जांच में साफ हुआ कि सक्षम और आंचल के रिश्ते में जाति को लेकर भारी नाराजगी थी. इस हत्याकांड से पहले हिमेश अपनी बहन आंचल को लेकर इतवारा पुलिस स्टेशन गया था. वो चाहता था कि आंचल अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ शिकायत कर दे.
आंचल ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. इसके बाद जो हुआ, वो पूरी दुनिया के सामने है. हत्या के बाद आंचल ने सक्षम की लाश के साथ शादी कर ली. उसने कहा कि उनका प्यार किसी जाति, दबाव या धमकी से छोटा नहीं है. यह रिश्ता मौत के बाद भी अमर रहेगा. इस घटना ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों को भी हिला दिया है. वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने इसको जाति-जनित हिंसा बताया.
उन्होंने कहा कि सक्षम, एक युवा बौद्ध युवक, को जाति की नफरत ने मार डाला. आंचल का आरोपी भाई की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करना और फिर लाश से शादी रचाना असाधारण साहस की मिसाल है. रिपब्लिकन सेना चीफ आनंदराज अंबेडकर ने कहा कि यह घटना एक ऐसा घाव है जिसे कोई शब्द नहीं भर सकता. एक पल में एक परिवार की जिंदगी तबाह हो गई. आंचल ने झुकने से इनकार कर दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










