
पहले गहलोत बोले- 'पायलट के सब टिकट क्लियर हो रहे...', फिर कहा- लेकिन सीएम की कुर्सी मुझे छोड़ेगी नहीं
AajTak
अशोक गहलोत ने कहा, इतनी प्यार-मोहब्बत है हमारे बीच कि आपको क्या बताएं? विपक्ष (बीजेपी) को तकलीफ है कि अब इनके (गहलोत और पायलट) के झगड़े क्यों नहीं हो रहे हैं? आप पायलट साहब का जिक्र कर रहे होंगे लेकिन ऐसा नहीं है सब फैसले बिलकुल अच्छे से हो रहे हैं.
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद को लेकर ऐसा बयान दिया, जिससे कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर सामने आ सकती है. गहलोत ने कहा कि वे तो सीएम पद छोड़ना चाहते हैं, लेकिन कुर्सी उन्हें नहीं छोड़ रही है और भी सीएम की कुर्सी उन्हें नहीं छोड़ेगी.
दरअसल, राजस्थान में सीएम पद को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट में लंबे वक्त तक खींचतान चलती रही है. दोनों नेता कई बार एक दूसरे पर खुलकर निशाना भी साधते रहे हैं. चुनाव से पहले कांग्रेस आलाकमान ने दोनों नेताओं को आपसी मनमुटाव खत्म करके साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए कहा था. इसके बाद सचिन पायलट को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में भी शामिल किया गया था.
सचिन पायलट को लेकर क्या बोले गहलोत? अशोक गहलोत ने कहा, इतनी प्यार-मोहब्बत है हमारे बीच कि आपको क्या बताएं? विपक्ष (बीजेपी) को तकलीफ है कि अब इनके (गहलोत और पायलट) के झगड़े क्यों नहीं हो रहे हैं? आप पायलट साहब का जिक्र कर रहे होंगे लेकिन ऐसा नहीं है सब फैसले बिलकुल अच्छे से हो रहे हैं. जब हम सब 40 दिन होटल में रहे थे और मैं जब में बाहर आया तो मैंने कहा की हम सब भूलकर अब काम करेंगे.
उन्होंने कहा, पायलट साहब के सब टिकट लगभग क्लियर हो रहे हैं. उनके एक भी टिकट पर मैने उंगली नही उठाई. इस से बड़ी बात क्या हो सकती है? गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी ने अध्यक्ष बनने के बाद सबसे पहले मुझे सीएम बनाया था. मुझ पर हाईकमान ने इतना विश्वास किया है, इसके पीछे कुछ तो कारण होंगे. देश के अंदर जो माहौल है, उसका सामना राहुल गांधी कर रहे हैं. हमे उनके हाथ मजबूत करने चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










