
पहले कुल्हाड़ी से कछुए को काटने बनाया वीडियो, फिर मिलकर उड़ाई मांस की दावत
AajTak
Bhind News: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने कछुए को लाठी की मदद से रोका और फिर दूसरे ने जलीय जीव पर कुल्हाड़ी से वार करके उसकी निर्मम हत्या कर दी.
मध्य प्रदेश के भिंड से इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर निकलकर सामने आई है. यहां कुछ ग्रामीणों ने पहले एक कछुए को कुल्हाड़ी से काट के उसकी हत्या कर दी. फिर उसी कछुए की दावत कर ली. ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाया.
यह पूरा मामला भिंड जिले के लहार इलाके के सीकरी जागीर गांव का है. वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो वन विभाग की टीम हरकत में आई और तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
दरअसल, दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में कुछ लोग एक कछुए को सड़क पर उल्टा करके लिटाए हुए नजर आए. लाठी से कछुए को कंट्रोल किया गया और फिर हाथ में कुल्हाड़ी पकड़े हुए एक अन्य शख्स ने कछुए पर कुल्हाड़ी से वार करके उसकी निर्मम हत्या कर दी. ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
वीडियो वायरल होते ही यह वीडियो वन विभाग के अमले तक पहुंचा. इसके बाद वन विभाग की एक टीम सीकरी जागीर गांव पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. देखें Video:-
इस मामले में वन विभाग के रेंजर बसंत शर्मा ने aajtak को फोन कॉल पर बताया कि यह वीडियो 27 या 28 अगस्त का बताया गया है. तीन लोगों ने इस कछुए को कुल्हाड़ी से काटा और उसकी हत्या कर दी.
इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. अभी तीनों आरोपी फरार हैं, वन विभाग की टीम उनको पकड़ने का प्रयास कर रही है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










