
'पहले कुर्सी से उठो, पीछे बैठो...' महिला पार्षदों के पतियों पर फूटा DM मैडम का गुस्सा! भरी मीटिंग में लगाई फटकार
AajTak
IAS Ruchika Chauhan: जिला कलेक्टर ने पार्षद पतियों से कहा कि अब महिलाएं सशक्त हैं, उन्हें अपना काम खुद करने देना चाहिए. महिला अफसर ने पार्षद पतियों को कुर्सी से उठाकर दर्शक दीर्घा में बैठा दिया.
MP News: ग्वालियर में जिला कलेक्टर की बुलाई गई बैठक में महिला पार्षदों की जगह उनके पति पहुंच गए. महिला पार्षदों के स्थान पर उनके पतियों को देखकर कलेक्टर रुचिका चौहान ने नाराजगी जताई और पार्षद पतियों को मीटिंग से उठाकर दर्शक दीर्घा में बैठने को कह दिया.
यह घटना बाल भवन में हुई, जहां शहर की समस्याओं पर चर्चा के लिए मीटिंग आयोजित की गई थी. इसमें स्वच्छता, सड़क और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श होना था.
दरअसल, मीटिंग में पार्षदों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन कलेक्टर ने देखा कि कुछ महिला पार्षदों की जगह उनके पति बैठे हैं. इससे नाराज कलेक्टर ने पार्षद पतियों को फटकार लगाई और कहा कि महिलाएं अब सशक्त हैं, उन्हें स्वयं अपना काम करने देना चाहिए. इसके बाद उन्होंने पार्षद पतियों को कुर्सी से उठाकर दर्शक दीर्घा में बैठा दिया.
इस मामले पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा, ''ग्वालियर नगर निगम प्रदेश के प्रमुख नगर निगमों में शामिल है. सुबह की मीटिंग में कुछ महिलाएं और उनके पति शामिल थे. हमारा कहना है कि जो व्यवस्था तय की गई है, वह सोच-समझकर की गई है. यह जरूरी है कि महिलाएं जिस क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करती हैं, वहां उपलब्ध समय में प्राप्त फीडबैक पर काम करें. महिलाओं को मीटिंग में स्वयं अपनी बात रखनी चाहिए, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा. यह इसलिए जरूरी है, क्योंकि महिलाओं को आरक्षण देने वाले विधेयकों के अनुसार, उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और इसमें अपना योगदान देना चाहिए.''

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










