
'पहले कह रहे थे अक्षय शिंदे को फांसी पर चढ़ाओ, अब पूछ रहे क्यों मारा', MVA पर बरसे अजित पवार
AajTak
अक्षय शिंदे के एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने उसे एक विकृत मनोवृत्ती का आदमी बताया. उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बच्चियों के साथ उसने इतना अत्याचार किया कि मैं इसे बयां नहीं कर सकता.
महाराष्ट्र के बदलापुर में एक प्राइवेट स्कूल की दो नाबालिग बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोपी अक्षय शिंदे की सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब अक्षय शिंदे ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर उस पर तीन गोलियां चला दीं. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अक्षय की कनपटी में जाकर लगी और उसकी मौत हो गई. इस घटना पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
मीडिया कर्मियों ने मंगलवार को जब अक्षय शिंदे के एनकाउंटर पर अजित पवार से सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'अक्षय शिंदे एक विकृत मनोवृत्ती का आदमी था. छोटी-छोटी बच्चियों के साथ उसने इतना अत्याचार किया कि मैं इसे बयां नहीं कर सकता. उन बच्चियों ने अपने परिवार को उसके अत्याचार के बारे में जानकारी दी. वह इतना हरामी था... उस वक्त बदलापुर के लोगों ने 9 घंटे ट्रेन रोक कर रखी थी. इतना गुस्सा उन लोगों में था. उसे पकड़ो और फांसी पर लटकाओ, ऐसी मांग उस वक्त हो रही थी.'
यह भी पढ़ें: 'हथकड़ी में था आरोपी तो कैसे की फायरिंग...', बदलापुर एनकाउंटर पर आरोप-प्रत्यारोप
अजित पवार ने आगे कहा, 'हमने उन बच्चियों की मेडिकल जांच कराई. मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की. इस घटना की चर्चा पूरे देश में हुई. उस वक्त विपक्षी नेता बोल रहे थे कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. अब विपक्षी नेता बोल रहे हैं कि उसे क्यूं मारा. पहले कह रहे थे उसे फांसी दो. ऐसा कैसे चलेगा. कौन अपने घर की महिला को असुरक्षित रखेगा? ये पूरा राज्य हमारा घर है. उसे पकड़ा गया और कल जेल से पुलिस पूछताछ के लिए ले गई थी.'
यह भी पढ़ें: कौन हैं इंस्पेक्टर संजय शिंदे? जिन्होंने बदलापुर में रेप के आरोपी अक्षय शिंदे का किया एनकाउंटर
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी चीफ अजित पवार ने कहा, 'आरोपी ने पास बैठे पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर निकाल ली और तीन गोलियां चलाईं. एक पुलिसवाले को गोली लगी है. जब उस विकृत आदमी ने पुलिस पर गोली चलाई तो पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह मारा गया. इस घटना का मैं समर्थन नहीं करता, जांच होगी. पुलिस ने आत्मरक्षा में ये कदम उठाया. छोटी बच्चियों पर अत्याचार करते वक्त उस हरामखोर को लज्जा नहीं आयी.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










