
'पहले इजरायल करे ईरान पर हमला, फिर US देगा साथ...', ट्रंप के सलाहकार ने बताया वॉर प्लान
AajTak
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन के कुछ सलाहकार चाहते हैं कि इजरायल पहले ईरान पर हमला करे. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परमाणु गतिविधियों पर चिंता जताई, जबकि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर समझौते की मांग की है.
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बरकरार है. अमेरिकी नौसेना अत्याधुनिक हथियारों के साथ अरब सागर में तैनात है. इस बीच दोनों देशों के बीच परमाणु समझौते पर बातचीत जारी है. अब तक दो दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है. अब एक नई रिपोर्ट ने इस तनाव को और बढ़ा दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कुछ वरिष्ठ सलाहकार चाहते हैं कि ईरान पर पहला हमला इजरायल करे, उसके बाद अमेरिका खुलकर उसका समर्थन करे ताकि अमेरिकी जनता का ट्रंप प्रशासन को समर्थन मिल सके.
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, "प्रशासन के भीतर ऐसी सोच है कि अगर इजरायल पहले और अकेले हमला करे और ईरान जवाबी कार्रवाई में अमेरिका को निशाना बनाए, तो अमेरिकी जनता के बीच सैन्य कार्रवाई के समर्थन की संभावना बढ़ जाएगी."
यह भी पढ़ें: Exclusive: 'हमने जानबूझकर मिसाइलों की रेंज 2000 KM से कम रखी...', US से तनाव के बीच बोले ईरानी विदेश मंत्री
सूत्रों का कहना है कि अमेरिका और इजरायल मिलकर संयुक्त अभियान भी चला सकते हैं. एक अधिकारी ने यहां तक कहा कि बातचीत भले गंभीर हो, लेकिन ट्रंप के करीबी लोगों का मानना है कि "आखिरकार हम बमबारी करेंगे." हालांकि अभी तक किसी आधिकारिक स्तर पर हमले की घोषणा नहीं हुई है.
अमेरिकी सैनिकों की जान का खतरा बढ़ सकता है, ताकि...
रिपोर्ट में यह भी चिंता जताई गई है कि बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान की स्थिति में जोखिम काफी ज्यादा होगा. एक सूत्र ने कहा, "अगर रेजीम बदलने जैसा हमला हुआ, तो ईरान अपनी पूरी ताकत से जवाब देगा. क्षेत्र में हमारी कई सैन्य संपत्तियां हैं और वे सभी संभावित निशाने बन सकती हैं. वे आयरन डोम जैसी सुरक्षा के तहत नहीं हैं, इसलिए अमेरिकी सैनिकों की जान का खतरा बढ़ सकता है."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










