
पहले अररिया, फिर मुंगेर... बिहार में दो दिन के अंदर दो पुलिस अफसरों की हत्या पर गरमाई सिसायत
AajTak
अररिया के बाद मुंगेर में ASI की हत्या हैरान करने वाली है. ASI संतोष कुमार दो पक्षों का झगड़ा सुलझाने पहुंचे थे, लेकिन एक पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया. हमलावरों ने ASI पर रॉड से कई वार किए. फिर गंभीर रूप से जख्मी हालत में उन्हें मौका-ए-वारदात से करीब 40 मीटर तक घसीट कर किसी दूसरे के दरवाजे पर फेंक दिया और फरार हो गए.
बिहार एक ऐसा राज्य है जो कभी ज्ञान और संस्कृति की भूमि था, लेकिन आज बदहाली का शिकार है. बाढ़ की मार, गरीबी की जंजीर, टूटी सड़कें, बेरोजगार युवा, शिक्षा की बदहाली ,दम तोड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था और बिगड़ते कानून तंत्र. बिहार के माथे पर पिछले कई दशकों से यही चस्पा है. गौतम बुद्ध, महावीर, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, आर्यभट्ट, गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह, बाबा नागार्जुन, रामधारी सिंह दिनकर, राजेंद्र प्रसाद, कर्पूरी ठाकुर की इस जमीन को आज ना जाने क्या हो गया है. जहां गोलियों की गूंज और लहू से लाल सड़कों की चींखें सुनाई देती हैं. दिनदहाड़े हत्या, लूट, अपहरण, गैंगवार... आम आदमी डर के साए में जीने को मजबूर है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यही है सुशासन का सच? ताजा मामला है ASI की हत्या का. जहां 3 दिन के अंदर एक बार फिर एक ASI की हत्या कर दी गई. 3 दिन पहले ही अररिया में भीड़ ने ASI को मार डाला और अब मुंगेर में एक और ASI की हत्या कर दी गई.
इस मामले में आरजेडी ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाए हैं. वहीं बीजेपी को इस मामले में विपक्ष की साजिश नजर आ रही है. सवाल ये है कि आखिर कब खूनी खेल रुकेगा? कब तक आम बिहारी की रगों में डर दौड़ता रहेगा? कब तक सत्ता में बैठे नेताओं के लिए क्राइम महज आंकड़ेभर रहेगा? इस साल के आखिर में बिहार में चुनाव है, ऐसे में एक-एक अपराध नीतीश की नेतृत्व वाली सरकार के लिए सिरदर्द बनता रहेगा.
नया मामला मुंगेर का है, वहां बिहार पुलिस का एक ASI दो पक्षों का झगड़ा सुलझाने जाता है, वहां उस पर धारदार हथियार से हमला हो जाता है, हमले में ASI गंभीर रूप से जख्मी होकर दम तोड़ देते हैं. तीन दिन पहले की एक वारदात भी जान लीजिए. सिर्फ लोकेशन बदली है, मुंगेर जैसा कांड अररिया में भी हुआ. तारीख थी 12 मार्च. वहां ASI पुलिस टीम के साथ एक अपराधी को पकड़ने पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों ने हमलाकर दिया और मार डाला था.
ऐसे हुई थी घटना
अररिया के बाद मुंगेर में ASI की हत्या हैरान करने वाली है. ASI संतोष कुमार दो पक्षों का झगड़ा सुलझाने पहुंचे थे, लेकिन एक पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया. हमलावरों ने ASI पर रॉड से कई वार किए. फिर गंभीर रूप से जख्मी हालत में उन्हें मौका-ए-वारदात से करीब 40 मीटर तक घसीट कर किसी दूसरे के दरवाजे पर फेंक दिया और फरार हो गए.
अपराध के बाद उठ रहे कई सवाल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










