
पहले अमन, अब हार्दिक... तीन दिन में दो बास्केटबॉल प्लेयर्स की मौत, कैसे गिरा 750KG वजनी पोल?
AajTak
रोहतक और बहादुरगढ़ में बास्केटबॉल पोल गिरने से दो नेशनल लेवल खिलाड़ियों की मौत से खेल विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठे हैं. रोहतक में 16 वर्षीय हार्दिक की कोर्ट में प्रैक्टिस करते समय मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहादुरगढ़ में 15 वर्षीय अमन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई. दोनों घटनाएं सीसीटीवी में कैद हुईं.
हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने की बात हमेशा की जाती है, लेकिन हाल के दिनों में सामने आई दो दर्दनाक घटनाओं ने सिस्टम की लापरवाही और जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. रोहतक और बहादुरगढ़ में बास्केटबॉल पोल गिरने से दो होनहार नेशनल खिलाड़ी अपनी जान गंवा बैठे. इन दोनों हादसों ने यह साफ कर दिया है कि खेल सुविधाओं की देखरेख और मेंटीनेंस में भारी चूक हो रही है.
रोहतक में 16 वर्षीय हार्दिक की दर्दनाक मौत
रोहतक के लाखन माजरा गांव में गुरुवार सुबह लगभग दस बजे खेल ग्राउंड में बड़ा हादसा हो गया. यहां 16 वर्षीय हार्दिक बास्केटबॉल कोर्ट में अकेले प्रैक्टिस कर रहा था. वह एक उभरता हुआ खिलाड़ी था और कई नेशनल प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुका था. सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि जब हार्दिक दौड़कर पोल पर लटका तो लोहे का भारी पोल अचानक टूटकर सीधे उसकी छाती पर गिर गया.
बताया जा रहा है कि इस पोल का वजन करीब 750 किलोग्राम था. पहले प्रयास में पोल नहीं टूटा था, लेकिन दूसरी बार लटकते ही पूरा ढांचा गिर गया. पास में मौजूद खिलाड़ियों ने उसे तुरंत बाहर निकाला और पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हार्दिक दसवीं का छात्र था और उसका सपना था कि वह राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन करे. लेकिन खराब मेंटीनेंस और कमजोर संरचना ने उसकी जान ले ली.
हार्दिक की उपलब्धियां
हार्दिक ने कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल की थीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










