
पहली कक्षा के छात्र को टीचर ने बेरहमी से पीटा, Video देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े
AajTak
कड्डलोर में टीचर ने पहली कक्षा के बच्चे को बेरहमी से पीटा है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो रोंगटे खड़े करने वाला है. सोशल मीडिया पर वीडियो को देखने वाले लोग टीचर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं. वीडियो शिक्षा विभाग के पास भी पहुंचा है. अब देखना है कि विभाग क्या कार्रवाई करता है.
कर्नाटक (Karnataka) के कड्डलोर जिले के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सामने आया है. वीडियो में क्लास रूम में कुर्सी पर बैठी टीचर पहली कक्षा के छोटे से बच्चे को बुरी तरह से पीटती नजर आ रही है. बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह गणित का सवाल नहीं हल कर पा रहा था.
दरअसल, वायरल वीडियो जिले के कुडुवेलिचवाडी सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली महिला टीचर कन्नगी का है. वह पहली कक्षा के बच्चों की कॉपियां चेक करती दिख रही है. उनके सामने तीन-चार बच्चे खड़े हैं.
देखें वीडियो...
गणित का सवाल हल नहीं करने पर पीटा
वीडियो में शिक्षिका छात्र को गणित का सवाल हल नहीं करने पर पीटना शुरू करती हैं. पहले दो-चार बार छड़ी से पीटती है. बच्चे को शैतान भी बोलती हैं और उससे कहती है कि तुम दूसरों की नकल करके ही पास होते हो.
दर्जनों बार बरसाई बच्चे पर छड़ी

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










