पहलवानों के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगी हरियाणा की खाप पंचायतें, सरकार को सीधी चुनौती
AajTak
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में हरियाणा की खाप पंचायतें दिल्ली कूच की तैयारी कर रही हैं. खापों ने सरकार को सीधे रूप से चुनौती दी है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज हो और सरकार उनको तुरंत बर्खास्त करें. अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो पूरे हरियाणा की खाप पंचायतें एकजुट होकर खिलाड़ियों की मांगों को मनवाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी.
देश को मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं. उनके मन में कुश्ती महासंघ को लेकर कई सवाल हैं, नाराजगी है और जुबां पर आरोपों की लंबी लिस्ट है. उन्होंने महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. लेकिन सबसे संगीन यौन शोषण का आरोप है. हालांकि महासंघ के अध्यक्ष इन सारे आरोपों से इनकार कर रहे हैं. इस सबके बीच खिलाडियों और महासंघ की लड़ाई में अब हरियाणा की खाप पंचायतें भी कूद पड़ी हैं.
खिलाड़ियों के समर्थन में हरियाणा की खाप पंचायतें दिल्ली कूच की तैयारी कर रही हैं. खापों ने सरकार को सीधे रूप से चुनौती दी है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज हो और सरकार उनको तुरंत बर्खास्त करें. साथ ही खिलाड़ियों द्वारा लगाये आरोपों की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच करवाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो. अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो पूरे हरियाणा की खाप पंचायतें एकजुट होकर खिलाड़ियों की मांगों को मनवाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी.
इस मुद्दे पर हरियाणा के चरखी दादरी के स्वामी दयाल धाम पर फोगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार की अध्यक्षता में पंचायत का आयोजन किया गया. पंचायत में सांगवान, फोगाट, श्योराण, सतगामा, पंवार सहित दर्जनभर खाप के प्रतिनिधियों के अलावा कर्मचारी, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हुए. करीब दो घंटे चली पंचायत में खाप प्रतिनिधियों ने एकजुट होते हुए देश के लिए मेडल लाने वाले खिलाड़ियों के साथ कुश्ती महासंघ द्वारा किये जा रहे अत्याचार की घोर निंदा की.
'ये सरकार व समाज के लिए शर्मनाक'
पंचायतों ने कहा कि जिस तरह से क्षेत्र की बेटी विनेश फोगाट ने आंसू बहाते हुए पूरी जानकारी दी, वह बर्दास्त नहीं होगा. देशभर के खिलाड़ियों को जंतर-मंतर पर बैठना पड़ रहा है तो सरकार व समाज के लिए शर्मनाक है. ऐसा खाप पंचायतें कभी नहीं होने देंगी और आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी. वहीं पंचायत में अधिवक्ताओं ने भी काम छोड़कर पूरे हरियाणा के अधिवक्ताओं को एकजुट कर आंदोलन में साथ देने की बात कही.
'खेल संघों पर खिलाड़ियों की नियुक्ति हो'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










