
पहलगाम से लेकर सीजफायर तक... चर्चा के लिए अड़ा विपक्ष! सरकार से की विशेष सत्र बुलाने की मांग
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले से लेकर सीजफायर तक पूरे घटनाक्रम पर चर्चा के लिए विपक्षी दलों ने सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम तो पहले से ही मांग कर रहे हैं कि संसद का विशेष सत्र बुलाएं, जहां सभी लोग चर्चा करेंगे क्या स्थिति है और आगे क्या कर रहे हैं. साथ ही रविवार को राहुल गांधी ने विशेष सत्र बुलाने की मांग करते हुए पीएम मोदी को एक पत्र भी लिखा था.
लंबे तनाव और गतिरोध के बाद शनिवार को भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बनी तो सरकार के इस कदम से विपक्षी दलों में घमासान मच गया. अब सीजफायर पर चर्चा के लिए विपक्षी दलों के नेता लगातार संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम तो पहले से ही मांग कर रहे हैं कि संसद का विशेष सत्र बुलाएं, जहां सभी लोग चर्चा करेंगे क्या स्थिति है और आगे क्या कर रहे हैं. अगर विशेष सत्र बुलाएंगे, चर्चा हो जाएगी तो ठीक रहेगा.
'बाकी बातों पर कभी मौका मिला तो होगी चर्चा'
उन्होंने ट्रंप के ट्वीट से जुड़े सवाल पर कहा कि देखिए, मैं इस सब में नहीं पड़ना चाहता. युद्ध स्थगित हुआ ये अच्छी बात है. इस ट्रंप ने किया या किसी और ने किया इससे हमको मतलब नहीं है. हमने पहले की कहा था कि हम सरकार के समर्थन में हैं. बाकी की बातें जब कभी मौका मिलेगा तो करेंगे.
राहुल ने लिखा पीएम को लिखा पत्र
खड़गे के अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी. राहुल ने विशेष सत्र की मांग करते हुए पत्र में लिखा, मैं विपक्ष की ओर से अपील करता हूं कि संसद का विशेष बुलाया जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










