
पहलगाम अटैक में नया दावा: चश्मदीद ने पहचाना स्केच वाला आतंकी, बोली- खच्चर राइड उन्हीं ने कराई, प्लान A और B का जिक्र किया
AajTak
जौनपुर की रहने वाली महिला पर्यटक ने दावा किया है कि पहलगाम हमले से पहले 20 अप्रैल को स्केच में दिख रहे एक संदिग्ध ने उन्हें खच्चर की सवारी कराई थी. महिला पर्यटक के मुताबिक, बातचीत में उन्होंने हथियार, ब्रेक फेल और प्लान A-B का जिक्र किया. महिला पर्यटक ने धर्म संबंधी सवाल और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को देने की बात कही है.
पहलगाम आतंकी हमले में जहां एक ओर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली महिला पर्यटक का सनसनीखेज दावा सामने आया है. महिला का कहना है कि हमले से ठीक पहले 20 अप्रैल को वह जब बैसरन वैली घूमने गई थीं, तब आतंकी स्केच में दिख रहे एक संदिग्ध ने उन्हें खच्चर की सवारी कराई थी.
महिला पर्यटक का दावा है कि इन संदिग्धों ने उस दौरान उनसे कई अजीब सवाल किए, जिनमें धर्म, धार्मिक स्थलों की यात्रा और दोस्तों की धार्मिक पहचान से जुड़े प्रश्न शामिल थे. महिला पर्यटक ने अपने फोन में मौजूद एक फोटो और व्हाट्सएप ग्रुप के स्क्रीनशॉट भी दिखाए, जिनमें उनके दोस्त भी इन लोगों को पहचान रहे हैं. फोटो में एक व्यक्ति मेरून रंग की जैकेट और पजामा पहने हुए नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें: 2 लोकल आतंकियों की हुई पहचान, 2 पाकिस्तानी टेररिस्ट भी पहलगाम हमले में शामिल... तीन संदिग्धों के स्केच जारी
महिला ने कहा कि यही शख्स उनसे पूछ रहा था कि क्या वे कभी अजमेर दरगाह या अमरनाथ यात्रा पर गई हैं. जब महिला ने बताया कि उन्होंने अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन तो कराया है लेकिन अभी तक गई नहीं हैं, तो संदिग्ध ने कहा आप रजिस्ट्रेशन मत कीजिए, आप बस तारीख बताइए, हमारा आदमी आपको लेने आ जाएगा. इस बातचीत के दौरान महिला पर्यटक ने जब उस व्यक्ति से फोन नंबर मांगा, तो उसने कहा कि उसका फोन बेकार है और बहुत आवाज करता है.
'प्लान A ब्रेक फेल', 'प्लान B 35 बंदूकें भेजी हैं'
इसके तुरंत बाद उस व्यक्ति के फोन पर एक कॉल आई, जिसमें महिला ने प्लान A और प्लान B जैसी कोडेड बातें सुनीं. कॉल में कहा गया 'प्लान A ब्रेक फेल, प्लान B – 35 बंदूकें मैं भेजा हूं, घास में छुपी हैं.' इसके बाद जब उसे लगा कि वे उसकी बातों को गौर से सुन रही हैं, तो उसने अपनी स्थानीय भाषा में बात करना शुरू कर दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










