
पहचान बदलकर लड़की को फंसाया, हिंदू-रीति रिवाज से शादी की, फिर कराया धर्मांतरण
AajTak
यूपी के लखनऊ में एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक लड़की को प्रेमजाल में फंसाया और उसका शोषण किया. इसके बाद लड़की का धर्मांतरण कर निकाह कर लिया. लड़की के परिजनों ने पुलिस के पास एफआइआर दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इरशाद नाम के युवक ने अपनी पहचान बदलकर एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाया. इसके बाद उसके साथ शारीरिक शोषण किया. आरोपी ने हिंदू रीति-रिवाज से लड़की से शादी की. इसके बाद धर्मांतरण करके मौलाना के सामने ले जाकर निकाह करवा दिया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक घर के पास एक मकान में किराए पर रहता था. वह अपने हाथ में कलावा बांधता था. उसने अपना नाम ईश्वर बताया था. धीरे-धीरे उसने बेटी से दोस्ती कर ली और बातचीत होने लगी. आरोपी ने पहले हिंदू रीति रिवाज से लड़की से शादी की. इसके बाद वह उसे अपने साथ ले गया और जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया.
पीड़िता के पिता ने लगाए ये आरोप
पीड़िता के पिता ने कहा कि कुछ महीने पहले आरोपी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया. इसके बाद काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. इसके बाद उसके बारे में पता चला कि उसका नाम ईश्वर नहीं इरशाद था. यह भी पता चला कि उसने मौलाना के जरिए बेटी का धर्म परिवर्तन करवा दिया और मुस्लिम नाम रख दिया है. पीड़िता के पिता का कहना है कि बेटी कई दिन से गायब है. पुलिस के पास केस दर्ज करवा दिया है. उसकी तलाश की जा रही है.
मामले को लेकर क्या बोलीं डीसीपी?
डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, इस पूरे मामले पर पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर देने के बाद केस दर्ज किया गया है. इसमें कई आरोप लगाए गए हैं. आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाने के बाद जांच की जा रही है. जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










