
पहचान छिपाकर लड़की को फंसाया, प्रेग्नेंट होने पर कराया अबॉर्शन, शादी के लिए धर्म परिवर्तन का डाला दबाव
AajTak
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर हिंदू लड़की से दोस्ती की. इसके बाद संबंध बनाए. जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो अबॉर्शन करा दिया. लड़की को जब पता चला कि युवक ने अपनी पहचान छिपाई है तो उसने विरोध किया. इसके बाद युवक ने लड़की पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला. पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.
उत्तराखंड में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है. रुद्रपुर में एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर हिंदू लड़की से तीन वर्ष तक संबंध बनाए. जब लड़की को सच्चाई पता चली तो युवक लड़की पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा. पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस शकील नाम के आरोपी की तलाश में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, उधम सिंह नगर के ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचकर एक लड़की ने इस मामले की शिकायत की है. शिकायत में कहा गया है कि तीन वर्ष पहले पीड़िता की मुलाकात एक युवक से हुई. युवक ने अपना नाम राहुल बताया था. इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और फिर युवक ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए. इस कारण पीड़िता तीन बार प्रेग्नेंट हो गई. युवक ने दवाएं देकर गर्भपात करा दिया.
युवक की सच्चाई सामने आई तो लड़की को धमकियां देने लगा
पीड़िता के मुताबिक, कुछ समय पहले फेसबुक से युवक की सच्चाई पता चली कि जिसे वो राहुल के नाम से जानती है, उसका नाम शकील है और वह पहले से शादीशुदा है. उसके तीन बच्चे हैं. शकील रामपुर के थाना भोट के मिलक बिचोला क्षेत्र का रहने वाला है.
पीड़िता ने जब शकील से सच्चाई छिपाने को लेकर बात की तो शकील उसे धमकियां देने लगा और शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगा. इसके बाद पीड़िता ने शकील के खिलाफ केस दर्ज कराया. उधम सिंह नगर के एसएसपी डॉ. मंजू नाथ टीसी ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








