
'पसमांदा मुसलमानों से कैसी मोहब्बत, एक भी मंत्री नहीं', ओवैसी ने सरकार से पूछा
AajTak
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक का बजट 40 फीसदी कम कर दिया गया, जिसकी वजह से कई स्कॉलरशिप बंद हो गईं, इसकी वजह से एक लाख 80 हजार से ज्यादा छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ा. ऐसे ही हिजाब का मुद्दा बनाकर मुस्लिम बच्चियों को पढ़ाई से दूर कर दिया.
संसद में विपक्ष की ओर से मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने देश में मुस्लिमों की सुरक्षा, समान नागरिक संहिता और नूंह हिंसा समेत कई मुद्दे उठाए. उन्होंने कि देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत का माहौल बना दिया गया है.
ओवैसी ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में बोलने के लिए 11 बिंदु रखे. उन्होंने कहा कि एक आरपीएफ जवान ने ट्रेन के अंदर लोगों की पहचान करके उन्हें मारा और कहा कि देश में रहना है तो मोदी को वोट देना होगा. ये सब क्यों हो रहा है हमारे देश में. लोगों के कपड़े , दाढी देखकर मार डाला.
AIMIM चीफ ने आरोप लगाया कि नूंह में मुसलमानों के घरों को गिरा दिया गया. मुसलमानों के खिलाफ देश का माहौल बना दिया है. हिजाब का मुद्दा बनाकर मुस्लिम बच्चियों को पढ़ाई से दूर कर दिया. ओवैसी ने सरकार से कहा कि 1991 के वर्शिप एक्ट के साथ छेड़छाड़ न की जाए.
राहुल गांधी या पीएम मोदी किसने की मदद...? अमित शाह के दावे पर आजतक को कलावती ने बताई सच्चाई
ओवैसी ने कहा कि हमारे गृह मंत्री कल क्विट इंडिया का नारा लगा रहे थे, अगर उन्हें पता होता कि इसे एक मुसलमान ने दिया है तो वो यह नारा नहीं लगाते. यूसुफ महर अली ने यह नारा दिया था, जिसका गांधीजी ने पैगाम पूरे देश में दिया. मणिपुर हिंसा को लेकर ओवैसी ने एक शेर भी पढ़ा-
कुर्सी है तुम्हारा जनाजा तो नहीं कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










