
पश्चिम सिंहभूम में ट्रिपल मर्डर, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी
AajTak
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव में मां, बाप और बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव में बीते दिनों तीन फेरीवालों की हत्या कर दी गई थी. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी.वहीं, अब एक बार फिर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की खबर से बंदगांव में सनसनी फैल गई और इलाके के लोग दहशत में आ गए हैं.
ताजा मामले में बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना क्षेत्र के चम्पाबा पंचायत के सियांकेल गांव में एक बुजुर्ग दंपत्ति समेत 24 वर्षीय बेटी की डायन बिसाही के आरोप में धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. तीनों शव के शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे. सभी शव के सिर और गर्दन में धारदार हथियार से कटे होने का निशान पाया गया है.
यह भी पढ़ें: ऑटो से क्राइम लोकेशन पहुंचे आरोपी, 25-30 दिनों से रेकी... बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे, देखें
डायन बिसाही को लेकर हत्या का दावा
घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है. जिन लोगों की हत्या की गई है उनमें पति डुग्लू पूर्ति 57 वर्ष, पत्नी सुकबरो पूर्ति 48 वर्ष और बेटी डस्किर पूर्ति 24 वर्ष शामिल हैं. सभी बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना क्षेत्र के सियांकेल गांव के रहने वाले हैं. मृतक दंपति के भतीजे हरी प्रकाश पूर्ति ने शक जाहिर करते हुए कहा है कि उनके चाचा-चाची और चचेरी बहन की डायन बिसाही के आरोप में हत्या की गई होगी.
बताया जाता है कि 10 अक्टूबर की रात को अज्ञात हमलावरों ने तीनों को उनके घर से खींचकर बाहर निकाला और उसके बाद उनकी धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद हत्यारों ने साक्ष्य मिटाने के लिए तीनों के शव को दूर जंगल के चुरिनकोचा पहाड़ी में ले जाकर फेंक दिया था. लेकिन किसी तरह इस घटना की जानकारी बंदगांव के एक आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली मृतक डुग्लू पूर्ति की छोटी बेटी ददकी पूर्ति को लग गयी. इसके बाद मृतक की बेटी और भतीजे ने मिलकर इसकी सूचना पुलिस को दी.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








