
पश्चिम बंगाल: TMC पार्षद के बेटे का शव फंदे से लटका मिला, सुसाइड की आशंका
AajTak
टीएमसी पार्षद के बेटे का शव फंदे से लटका मिला है. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है. परिवार का कहना है कि क्यों उठाया इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.
पश्चिम बंगाल में टीएमसी पार्षद के बेटे का शव उसके ऑफिस में फंदे से लटका मिला. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस इस संदिग्ध मौत की जांच में जुटी हुई है. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है. टीएमसी पार्षद रंजीत शील का बेटा पिंटू शील(42) गार्डने रीच इलाके में खुद का बिजनेस करता था. रंजीत शील वार्ड नंबर 133 के पार्षद हैं. शनिवार देर रात कथित तौर पर पिंटू ने अपने ऑफिस में आत्महत्या कर ली.
परिवार का कहना है कि देर रात करीब 12 बजे बेटे का शव बरामद किया गया. लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उधर, पुलिस का कहना है कि पिंटू शील खुद का बिजनेस करता था. शनिवार देर रात परिवार को इस घटना की जानकारी मिली. आनन-फानन सभी उसको लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
इससे पहले मार्च महीने में बर्धमान जिले में टीएमसी समर्थक तुहिना खातून ने आत्महत्या कर ली थी. परिजनों ने वर्धमान के वार्ड 27 के नवनिर्वाचित पार्षद बशीर अहमद उर्फ बादशाह पर धमकी देने का आरोप लगाया था. इतना ही नहीं पोस्टमॉर्टम के बाद इलाके में तनाव फैल गया था. परिजन तुहिना के शव को लेकर टीएमसी पार्टी कार्यालय के सामने पहुंचे. यहां सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया था.
बर्धमान नगर पालिका के वार्ड 27 में तुहिना खातून का शव फांसी से लटका मिला था. वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी. मृतका के पिता धनई शेख का कहना था कि इलाके में टीएमसी के दो गुट हैं. चुनाव से काफी पहले से शेख बशीर अहमद और मुख्तार मियां के गुट में लड़ाई थी. तुहिन और उसका परिवार मुख्तार मियां के समर्थक हैं. इसी वजह से बादशाह ने उन पर अत्याचार किया. घर के सामने की दीवार पर, बादशाह के समर्थकों ने पेड़ से लटकी तीन लड़कियों का प्रतीकात्मक बनाया और धमकी दी. शेख ने बताया कि मानसिक प्रताड़ना की वजह से आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
(रिपोर्ट- ऋतिक मंडल)

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










