
पश्चिम बंगाल: हिंसा प्रभावित संदेशखाली में धारा 144 लागू, CPIM के पूर्व विधायक गिरफ्तार
AajTak
पश्चिम बंगाल में बीते कई दिनों से हिंसा जारी है. वहीं, अब पुलिस ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में धारा 144 लगा दी है. वहीं सीपीआईएम के पूर्व विधायक निरापद सरदार को गिरफ्तार किया गया है. उन्हें दंगा करने, आग लगाकर उपद्रव करने और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है.
पश्चिम बंगाल में बीते कई दिनों से हिंसा जारी है. वहीं, अब पुलिस ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में धारा 144 लगा दी है. वहीं सीपीआईएम के पूर्व विधायक निरापद सरदार को गिरफ्तार किया गया है. उन्हें दंगा करने, आग लगाकर उपद्रव करने और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है. रविवार सुबह उन्हें बांसद्रोनी पुलिस ने हिरासत में लिया था. दोपहर में उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें संदेशखाली पुलिस स्टेशन ले जाया गया. इसके बाद वाम समर्थकों ने पुलिस थाने पर विरोध प्रदर्शन किया और रिहाई की मांग की.
निरापद सरदार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मुझे अभी तक यह मालूम नहीं चला है कि पुलिस ने मुझे गिरफ्तार किया है या नहीं. पुलिस द्वारा मुझे इस तरह तलब करना तानाशाही के समान है. उन्होंने यह भी दावा किया कि वह 4 से 9 फरवरी के बीच स्टेशन से बाहर थे, जब संदेशखाली में तनाव फैल गया और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई. उन पर टीएमसी नेताओं के खिलाफ लोगों को भड़काने का आरोप लगाया गया है, जिसके कारण कुछ दिन पहले संदेशखली में कानून व्यवस्था बिगड़ गई थी.
सरदार ने कहा, 'मैं 4 से 9 फरवरी तक बाहर था. 4 तारीख को मैं मणिपुर में था और 5 तारीख को मैं मिदनापुर गया. 6 तारीख को मैं जोगेश गंग में था. 7 तारीख को राज्य कमेटी की बैठक थी, इसके बावजूद मैं 8 फरवरी को बीरभूम गया. मैं 9 तारीख को लौटा, इसी बीच संदेशखाली की घटना घटी. इसके बावजूद 111 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और मैं उनमें पहला आरोपी हूं. संदेशखाली के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे.' वामपंथी नेताओं ने पुलिस पर उन्हें हिरासत में लेने का कारण नहीं बताने का भी आरोप लगाया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










