
पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ने उठाई ग्राम रक्षा समिति और राष्ट्रपति शासन की मांग, राहत शिविरों को बताया डिटेंशन सेंटर
AajTak
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेष रूप से मुर्शिदाबाद जिले में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए 'ग्राम रक्षा समितियों' का गठन किया जाना चाहिए और आम नागरिकों को लाइसेंसी हथियार उपलब्ध कराए जाने चाहिए. उन्होंने दावा किया कि यह इलाका बांग्लादेश की सीमा से सटा हुआ है और यहां हिंदुओं की आबादी 50 प्रतिशत से भी कम रह गई है, जिससे उनकी सुरक्षा को गंभीर खतरा है.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद राज्य के नेता विपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि दंगों से प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविरों को राज्य प्रशासन ने 'डिटेंशन सेंटर' में बदल दिया है और वहां बाहरी लोगों को पीड़ितों से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है.
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेष रूप से मुर्शिदाबाद जिले में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए 'ग्राम रक्षा समितियों' का गठन किया जाना चाहिए और आम नागरिकों को लाइसेंसी हथियार उपलब्ध कराए जाने चाहिए. उन्होंने दावा किया कि यह इलाका बांग्लादेश की सीमा से सटा हुआ है और यहां हिंदुओं की आबादी 50 प्रतिशत से भी कम रह गई है, जिससे उनकी सुरक्षा को गंभीर खतरा है.
राष्ट्रपति शासन की मांग
अधिकारी ने मांग की कि आगामी चुनावों के दौरान चुनाव आयोग को राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए, ताकि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव हो सकें. उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी रहेंगी, तब तक विपक्ष के लिए सड़क पर संघर्ष जारी रहेगा. "ममता के रहते हिंदू अपने घरों से भाग रहे हैं," उन्होंने कहा.
राहत शिविरों की स्थिति पर सवाल
सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि धूलियान और शमशेरगंज से सैकड़ों लोग अपनी गरिमा की रक्षा के लिए पलायन कर चुके हैं और मालदा के बैष्णवनगर क्षेत्र के स्कूलों में शरण लिए हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार स्वयंसेवी संगठनों और मीडिया को पीड़ितों से मिलने नहीं दे रही है, और शिविरों में खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.







