
पश्चिम बंगाल: राज्यपाल ने संदेशखाली की पीड़ितों के लिए शुरू की खास पहल
AajTak
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद ने कहा कि राजभवन के दरवाजे संदेशखाली की महिलाओं के लिए खुले हैं. जो महिलाएं अपने घरों में असुरक्षित महसूस करती हैं. वो यहां आकर रुक सकती है आराम कर सकती हैं. ये फैसला संदेशखाली में पीड़ित परिवारों के मदद की गुहार लगाने के बाद किया गया है.
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने संकटग्रस्त संदेशखाली की उन महिलाओं के लिए राजभवन के दरवाजे खोल दिए हैं. उन्होंने राजभवन की सीमाओं के अंदर तीन घरों का निर्माण कर संदेशखाली के पीड़ितों को सांत्वना देने की एक खास योजना शुरू की है. राज्यपाल ने इन घरों को शांति होम का नाम दिया है. राज्यपाल ने सोमवार को कहा कि राजभवन के दरवाजे संदेशखाली की महिलाओं के लिए खुले हैं. जो महिलाओं अपने घरों में असुरक्षित महसूस करती हैं. वो यहां आकर रुक सकती है आराम कर सकती हैं. ये फैसला संदेशखाली में पीड़ित परिवारों के मदद की गुहार लगाने के बाद किया गया है.
पीड़िता महिलाओं ने राज्यपाल के बांधी राखी
राज्यपाल सीवी आनंद बोस बीते दिनों संदेशखाली के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने पीड़ित महिलाओं ने मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना. साथ ही कुछ महिलाओं ने राज्यपाल को राखी भी बांधी थी. वहीं, राज्यपाल ने अब अपनी कलाई पर राखी बांधने वाली संदेशखाली की पीड़िता महिलाओं को न्याय दिलाने और उनकी रक्षा करने का वादा किया है. इसके बाद राज्यपाल में महिलाओं की स्थिति को देखकर राजभवन सीमा के अंदर बने शांति होम्स का उद्घाटन करने के फैसला किया, जहां पीड़ितों के लिए आवास और मुफ्त भोजन दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने पीड़िताओं से वादा किया कि वह नियमित रूप से सभी के संपर्क में रहेंगे और वह पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
'भाई के घर की तरह है शांति होम्स'
राज्यपाल के संदेशखाली के निरीक्षण दौरे के वक्त राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा भी मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि संदेशखाली पीड़ित महिलाओं के लिए शांति होम्स उनके भाई के घर की तहर है.
क्या है मामला बता दें कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में पिछले कुछ दिनों से महिलाएं बड़ी संख्या प्रदर्शन कर रही हैं. महिलाओं ने प्रदेश की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस के फरार नेता शाहजहां शेख और उनका आरोप है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के फरार नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों ने उनका यौन उत्पीड़न किया और जबरन जमीन पर भी कब्जा करने का आरोप लगाया है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










