
पश्चिम बंगाल में TMC नेता की निर्मम हत्या, गोली मारने के बाद धारदार हथियार से किया गया हमला
AajTak
इस बर्बर हत्या से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है और इलाके में गुस्से का माहौल है. कई लोगों ने तत्काल कार्रवाई और सख्त सज़ा की मांग की है. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन जिस निर्ममता से रज्जाक खान की हत्या की गई है, उसने इलाके की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर क्षेत्र में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रज्जाक खान की गोली मारकर और धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. यह घटना चालताबेरिया इलाके में रात करीब 10 बजे की है.
जानकारी के अनुसार, रज्जाक खान भांगर बाजार से अपने गांव मरीचा लौट रहे थे, तभी एक नहर के पास घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. हमलावरों ने पहले रज्जाक खान पर गोलियां चलाईं, फिर उन्हें तेजधार हथियारों से बेरहमी से काट डाला. घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही काशीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरा बंदी करके जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से प्राथमिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
घटना की खबर मिलते ही कैनिंग से तृणमूल विधायक शोकत मोल्ला, जो रज्जाक खान के करीबी माने जाते हैं, मौके पर पहुंचे. उन्होंने इस हत्या पर गहरा दुख और आक्रोश जताया और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग की.
इस बर्बर हत्या से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है और इलाके में गुस्से का माहौल है. कई लोगों ने तत्काल कार्रवाई और सख्त सज़ा की मांग की है. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन जिस निर्ममता से रज्जाक खान की हत्या की गई है, उसने इलाके की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










